Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
मनोरंजन

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का दूसरा कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया

आकाश ज्ञान वाटिका। २४ मार्च, २०२०, मंगलवार। कोरोना वायरस की चपेट में आयीं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का दूसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। कनिका के घर वालों ने पहले टेस्ट को लेकर सवाल उठाये थे। कनिका की हालत फ़िलहाल स्थिर बतायी जाती है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में सोमवार को कनिका का कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किया गया था, जो पॉजिटिव निकला। यहीं उनका इलाज भी चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक़, कनिका की तबीयत स्थिर है।

पहले टेस्ट की रिपोर्ट में कुछ चीज़ें ग़लत होने की वजह से कनिका के घर वालों ने रिपोर्ट को संदिग्ध बताया था। इस रिपोर्ट में कनिका का लिंग और उम्र ग़लत लिखे हुए थे। उन्हें पुरुष लिखा गया था और उम्र 28 साल लिखी गयी थी। टेस्ट निष्कर्ष पॉज़िटिव लिखा गया था।

किसी भी संदेह को रूल आउट करने के लिए पीजीआई में दोबारा टेस्ट करवाया गया। इससे पहले कनिका ने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर भी आरोप लगाये थे, जिस पर अस्पताल प्रशासन ने कहा था कि कनिका को सेलेब्रिटी की तरह व्यवहार करने की बजाय सहयोग करना चाहिए।

कनिका 10 मार्च को लंदन से लखनऊ आयी थीं। उन पर आरोप है कि विदेश यात्रा के बाद क्वारंटाइन में जाने के बजाय वो लोगों से मिलती रहीं और पार्टियां करती रहीं। कनिका मुंबई में 10-12 लोगों से मिली थीं, जिनकी तलाश के लिए बीएमसी ने 2 टीमें बनाई हैं। लखनऊ में उन्होंने एक पांच सितारा होटल में पार्टी की, जिसमें कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

कनिका का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद इन सभी के टेस्ट करवाये गये हैं, जो नेगेटिव निकले हैं। हालांकि सभी क्वारंटाइन में हैं। कनिका के ख़िलाफ़ लापरवाही बरतने के लिए यूपी पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज़ की है। कनिका के ख़िलाफ़ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 और 270 में मामले दर्ज़ किये गये हैं। यह शिकायत लखनऊ के सीएमओ की ओर से दर्ज़ करवायी गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!