Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर, बढ़ रहे कोरोना वायरस के बीच ‘नेशनल मेडिकल इमरजेंसी’ की घोषणा करने की मांग की

आकाश ज्ञान वाटिका। २४ मार्च, २०२०, मंगलवार। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रमुख अजीत जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ‘नेशनल मेडिकल इमरजेंसी’ घोषित करने की मांग की है।

पीएम को लिखे पत्र में जोगी ने 1975 के आपातकाल का भी उल्लेख किया है। कहा है कि तक राजनैतिक कारणों से आपातकाल लागू किया गया था, जिसे देश का काला अध्याय कहा जाता है, लेकिन वर्तमान में वैश्विक स्वास्थ्य आपदा को देखते हुए यदि मेडिकल इमरजेंसी लागू करते हुए इस आपदा को रोका जाता है तो मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता इस निर्णय को सकारात्मक रूप में लेगी। जोगी ने कहा है कि पिछले दो दिनों में देश में कोरोना पीडि़तों की संख्या लगभग दोगनी हो गई है।

यदि यह सिलसिला ऐसा ही चलता रहा तो हम बहुत जल्द कोरोना वायरस के तीसरे स्टेज में पहुंच जाएंगे जहां ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ के माध्यम से संक्रमण फैलेगा। यह एक ऐसा विस्फोट होगा, जिसको 130 करोड़ की आबादी वाला हमारा देश संभालने की स्थिति में कदापि नहीं है। यह स्थिति हमारे देश में महाविनाश लाएगी। जनता कर्फ्यू की सफलता की बधाई देते हुए मैं आपसे यह निवेदन करता हूं कि देश में तत्काल ‘नेशनल मेडिकल इमरजेंसी’ लागू करते हुए पूरे देश में आगामी कुछ दिनों तक टोटल लॉक डाउन कर दिया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!