Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
खेल-जगतताज़ा खबरें

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली पहुंचे मुंबई, टी-20 विश्व कप की मेजबानी पर होगा फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली मुंबई पहुंच गए हैं, क्योंकि भारतीय बोर्ड आगामी ICC T20 विश्व कप के लिए कर छूट के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक के लिए तैयार है। इसके बाद ही टी20 विश्व कप की मेजबानी पर फैसला होगा। अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी20 विश्व कप निर्धारित है। इसी को लेकर बीसीसीआइ को मंगलवार तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को टैक्स गारंटी देनी है।

एएनआइ से बात करते हुए, घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान मेगा इवेंट की मेजबानी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुंबई में हैं। सूत्र ने कहा, “सौरव मुंबई में हैं, क्योंकि बीसीसीआइ को विश्व कप की मेजबानी से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करने की जरूरत है। कर छूट के मामले को कल तक आइसीसी को स्पष्ट करने की आवश्यकता है, जबकि टूर्नामेंट की मेजबानी के मुद्दे पर 28 जून तक फैसला किया जाना है। इसलिए, अगले कुछ दिनों में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।”

बीसीसीआइ पहले से ही अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ संयुक्त अरब अमीरात में 2021 टी 20 विश्व कप की मेजबानी करने पर चर्चा कर रहा है, हाल ही की घटनाओं में, श्रीलंका ने भारत को इस मेगा इवेंट की मेजबानी करने में मदद करने के लिए डार्कहॉर्स के रूप में दौड़ में प्रवेश किया है। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह, दुबई और अबू धाबी में तीन स्थान हैं, श्रीलंका के पास बहुत सारे विकल्प होंगे, जिसमें अकेले कोलंबो में तीन स्टेडियम होंगे।

सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सितंबर-अक्टूबर विंडो में आइपीएल के शेष 14 वें संस्करण की मेजबानी करने में बीसीसीआइ की सहायता करने के अपने इरादे भी जाहिर किए थे। सूत्रों ने आगे कहा कि मेजबान प्रसारक भारत का समर्थन कर सकते हैं, यदि वे श्रीलंका को एक विकल्प के रूप में देखना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!