Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ‘मोदी है ना’ कार्यक्रम में उमड़े विशाल जन-समूह को किया सम्बोधित

मुख्यमंत्री धामी ने दिया ‘मोदी है ना’ कार्यक्रम को पहाड़ के डांडी काठ्यों तक ले जाने का संकल्प : नेहा

नेहा ने जताया सभी का आभार, बोली-आर्शीवाद और स्नेह के लिए वह युवाओं की सदैव रहेगी ऋणीय

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 दिसम्बर 2023, रविवार, देहरादून। रविवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउन्ड में आयोजित ‘‘मोदी है ना‘‘ कार्यक्रम में युवाओं का हुजुम देखने को मिला। जहाँ एक ओर युवाओं ने मोदी मोदी के नारे से पवेलियन मैदान गुंजायमान था, वही मातृशक्ति ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। इस दौरान पवेलियन मैदान से सर्वे मैदान तक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने यहाँ उपस्थित लगभग 25 हजार से अधिक के जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 साल में अभूतपूर्व काम किए हैं, उन्होंने हमें कई तरह की गारंटी दी हैं। पीएम ने महसूस करवाया है कि आप सुरक्षित हैं, केवल बाहरी ताकतों से ही नहीं बल्कि आंतरिक रूप से अगर कोई भी संकट आयेगा तो मोदी आपके साथ खड़ा रहेगा। हम सब कहते हैं ‘मोदी है ना‘। आज 50 करोड़ जनधन खाते खुले हैं क्योंकि मोदी है ना। 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को उज्ज्वला गैस के कनेक्शन मिले हैं क्योंकि मोदी है ना। आज देहरादून से दिल्ली की दूरी 2 से 3 घंटे होने जा रही है क्योंकि मोदी है ना। आज भारत चाँद पर पहुँच गया है क्योंकि मोदी है ना। आज जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने हमें पिछले 10 सालों में गारंटी दी है, सुरक्षा दी है, आज मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड का युवा प्रधानमंत्री मोदी को गारंटी देने की शुरुआत कर रहा है कि हम आपके साथ फौलाद की तरह खड़े हैं। हम 2014, 2017, 2019, 2022 में पिछले 10 सालों से मोदी जी के साथ खड़े हैं और 2024 में भी पाँच में से पाँच लोकसभा सीट आगे देकर कहेंगे, मोदी है ना

युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हमारी कल्पना को साकार करने में हमारा साथ दिया और इस ‘मोदी है ना‘ यात्रा को पहाड़ तक अपनी डांडी काठ्यों तक ले जाने का संकल्प भी दिया, वही युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने इस कार्यक्रम में पहुॅचकर समुचे उत्तराखण्ड का मान और सम्मान बढ़ाया। उन्होंने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेन्द्र भट्ट सहित समस्त पार्टी पदाधिकारियों, विधायकगणों का आभार जताया। उन्होंने युवा साथियों के लिए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह उनकी सदैव ऋणीय रहेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, विधायक खजान दास, सविता कपूर, विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, बिहार से विधायक श्रेयशी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री तेजेंद्र बग्गा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, रोहन सहगल, प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, राजेन्द्र सिंह ढ़िल्लो, बिजेन्द्र थपलियाल, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, अशुंल चावला, तरुण जैन, अक्षत जैन, भावना चौधरी, वैशाली बंसल, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर के लिए,
यहाँ क्लीक करें ➤
https://akashgyanvatika.com/bharatiya-janata-party-mahanagar-organized-a-press-conference-based-on-modi-hai-na-padayatra-program/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!