Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा ‘मोदी है ना’ पदयात्रा कार्यक्रम पर आधारित प्रेस वार्ता का किया आयोजन

‘मोदी है ना’ पदयात्रा कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में ले रहे हैं उत्तराखंड के युवा : नेहा जोशी

‘मोदी है ना’ विशाल युवा पदयात्रा का पोस्टर एवं एक गीत का भी लोकार्पण किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। आज, 22 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक मोदी है ना के कार्यक्रम पर आधारित था महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि मोदी है ना के कार्यक्रम के उपलक्ष में 24 दिसंबर प्रातः 10:00 बजे पवेलियन ग्राउंड से एक भव्य विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भट्ट एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य एवं उत्तराखंड सरकार के मंत्रीगण विधायक गण संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में पार्टी का ध्वज फहराकर पदयात्रा को शुभारंभ किया जाएगा। इस पदयात्रा में विभिन्न संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। मेरा अनुमान है की लगभग 25000 युवा एवं जनमानस पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थित रहने की संभावना है। यह एक ऐतिहासिक रैली होगी, इस रैली के माध्यम से पूरे प्रदेश में यह संदेश जाने वाला है कि मोदी है ना तो सब कुछ मुमकिन है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता भारत देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक लोकप्रिय नेता के रूप में है।

मोदी है ना पदयात्रा की उत्तराखंड के प्रभारी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पदयात्रा से महानगर के युवाओं एवं कार्यकर्ताओं में बहुत जोश दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में उत्तराखंड के युवा ले रहे हैं। यह पदयात्रा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में होनी है, पहाड़ों पर भी युवाओं में अत्यंत उत्साह का वातावरण बना हुआ है। मोदी है ना कार्यक्रम के माध्यम से जो युवा प्रथम बार वोटर बना है इसकी बहुत बड़ी संख्या है ऐसा युवा मोदी जी की विकसित भारत यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है। मोदी जी के विकास गाथा के साथ युवा अपने आप को जोड़ना चाहता है। इस लक्ष्य में यह पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भारत का युवा आज मोदी जी के साथ खड़ा है। मोदी है ना का प्रथम पद यात्रा का कार्यक्रम उत्तराखंड में होने जा रहा है। यह पदयात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी। प्रदेश में आज जो ऑल वेदर रोड बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड के प्रति जो प्यार है, वह आप सबको ज्ञात ही है।

‘मोदी है ना’ विशाल युवा पदयात्रा का पोस्टर एवं एक गीत का भी लोकार्पण किया गया।

प्रेस वार्ता के अंत में महानगर के मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने आए हुए सभी मंच आसीन पदाधिकारी का एवं समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, छाया कर बंधु व पोर्टल के पत्रकारों का आभार एवं धन्यवाद व्यापित किया। प्रेस वार्ता में महानगर के महामंत्री सुरेंद्र राणा, सुनील शर्मा, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी अंशुल चावला, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, प्रदीप कुमार आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!