Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के थीम सॉग “किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा” और पार्टी का चुनाव पोस्टर जारी

“मैं क्षेत्र के विकास को संकल्पित हूँ” : महाराज

“शराब व्यापारी की घुसपैठ पर लगायें अंकुश” : अमृता रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विकासखंड पोखड़ा के सेड़ियाखाल में भाजपा के थीम सॉग “किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा” और पार्टी के चुनाव प्रचार का पोस्टर जारी किया।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने मंगलवार को विकासखंड पोखडा के सेड़ियाखाल में भाजपा के थीम सॉग “किया है, करती है, करेगी सिर्फ भाजपा” और पार्टी के चुनाव प्रचार का पोस्टर जारी करने के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के चौबट्टाखाल से प्रत्याशी सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां राज्य को 18 हजार करोड़ की योजनाएं देकर डबल इंजन की महत्ता को बताया है, वहीं दूसरी ओर स्वयं उनके द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में सतपुली एवं स्यूंसी झील सहित करोड़ों रुपए की पंपिंग पेयजल योजना सहित अनेक विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह पूरी तरह संकल्पित हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि वह 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में कमल के फूल का बटन दबाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें।

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ने महाराज जी पर विश्वास करके एक बार पुनः उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि महाराज जी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए हैं। कोरोना काल के दौरान भी वह परिवार सहित लोगों की मदद करने में जुटे रहे जबकि न तो कांग्रेस पार्टी और ना ही उसके प्रत्याशी कहीं दूर दूर तक दिखाई दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने जिसे अपना प्रत्याशी बनाया है वह व्यक्ति विधानसभा क्षेत्र का वोटर ही नहीं है। ना ही वह पूरे कोरोना काल में कहीं दिखाई नहीं दिया। आश्चर्य तो इस बात का है कि आज भी लोगों कांग्रेस प्रत्याशी के चेहरे से अनजान हैं। उन्होने कहा कि ऐसा व्यक्ति जो कि शराब के व्यवसाय में संलिप्त है वह क्षेत्र का विकास कैसे कर सकता है। श्रीमती अमृता रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को ऐसे व्यक्ति को विधानसभा क्षेत्र में घुसने से रोकना चाहिए।

थीम सॉग और पार्टी के चुनाव प्रचार का पोस्टर जारी करने के अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विधान सभा प्रभारी दर्शन दानू, बीकेटीसी के सदस्य पुष्कर जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य हेमलता रावत, भगत सिंह, चन्नी देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुशील कुमार, राजपाल रावत, सुनील बडोला,(प्रभु शरण बुडाकोटी, हरेंद्र नेगी, शुरवीर सिंह गुसाईं, सोबन सिंह रावत, शैलेंद्र दर्शन, धर्मू, रामेश्वरी जोशी, विजय भारत नेगी आदि उपस्थित थे।

इसके पश्चात सतपाल महाराज ने पोखड़ा मण्डल के सेडियाधार, किमगढ़ी और गवाणी में उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सलाड़, झलपाड़ी और उसके सुपुत्र श्रद्धेय रावत, सुयश रावत के अलावा पूर्व मंत्री मोहन सिंह रावत गांवासी, विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र धीरता और सह प्रभारी सुरजीत नरसेठ ने चौबट्टाखाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर जनता से भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज को वोट देने की अपील की।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी,
चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, पौड़ी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!