Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में भाजपा का चुनाव प्रचार हुआ तेज, कांग्रेस को बताया भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रीय पर्व पर उत्तरखंडी टोपी पहनना है असली उत्तराखंडियत

हमने साबित किया, डबल इंजन की सरकार विकास के लिए क्यों जरूरी है

बाबा केदार ने ही मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए पीएम चुना

कॉंग्रेस का ‘चार धाम चार काम नहीं’ बल्कि एक ही दाम है, भ्रष्टाचार  

कॉंग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी नहीं, भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी है

कॉंग्रेस सुविधावादी हिन्दू और चुनावी सैन्य प्रेमी है

प्रदेश भाजपा सरकार ने बेदाग और शानदार कार्य किये हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 फ़रवरी 2022, मंगलवार, देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना काल में सुरक्षित चुनावी कैम्पेन के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्धारा तय कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी 70 विधानसभाओं में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान होने वाली वर्चुअल जनसभा में स्क्रीन के माध्यम से भी आम लोगों की भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी ।
 
हमने साबित किया, डबल इंजन की सरकार विकास के लिए क्यों जरूरी है
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कहा कि आज उत्तराखंड, भगवान श्री बद्री केदार के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार के नेतृत्व में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। डबल इंजन की सरकार कैसे काम करती है उसे 2017 से 2022 के दौरान उत्तराखंड में विकास की रफ्तार में महसूस किया जा सकता है। डबल इंजन के तालमेल का ही नतीजा है कि देवभूमि में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से भी अधिक लागत की विकास परियोजनाएँ संचालित हो रही हैं। हालांकि राज्य में डबल इंजन सरकार चलाने का मौका कॉंग्रेस को भी मिला था लेकिन उनके राज्य और केंद्र सरकार के दोनों इंजन विपरीत दिशा में दौड़ते रहे और एक भी बड़ा काम उन्होने प्रदेशवासियों के लिए नहीं किया।
 
बाबा केदार ने ही मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए पीएम चुना था
प्रहलाद जोशी ने कहा कि केदारनाथ आपदा के समय पीएम मोदी के गुजरात सीएम रहते केदार धाम में पुनर्निर्माण कार्यों में हाथ बंटाने के आग्रह को तत्कालीन कॉंग्रेस सरकारों ने राजनैतिक विद्धेष के चलते ठुकरा दिया था द्य लेकिन बाबा केदारनाथ ने अपने अनन्य भक्त मोदी जी को ही अपने धाम के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए चुना द्य केदारपुरी में अब तक लगभग 2500 करोड़ और बद्रीनाथ धाम के लिए 500 करोड़ रुपए की योजनाएँ स्वीकृत हो चुकी हैं।
 
कॉंग्रेस का ‘चार धाम चार काम नहीं’ बल्कि एक ही दाम है, भ्रष्टाचार  
केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने कॉंग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देवभूमि की जनता बखूबी जानती है कि चार धाम चार काम का नारा लगाने वाली कॉंग्रेस पार्टी की सरकार आने पर एक ही काम होता है दाम वसूलना। राज्य में इनकी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे, देश के पहले ऐसे सीएम रहे जो मुख्यमंत्री रहते स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेन्स देते नज़र आए। यही नेता एक और सीएम रहते किए अपने गलत कामों की माफी मांगते हैं वहीं दूसरी और अपनी पार्टी के साथ विकास का ज्ञान बघार कर जनता को बरगलाने का असफल प्रयास करते है। हमारी सरकार ने प्रदेश में संचालित सभी योजनाएँ ज़ीरो टोलरेंस नीति के तहत सफलतापूर्वक पूरी की हैं, लेकिन कॉंग्रेस की कमीशन सरकारें तो इस तरह लाखो करोड़ की योजनाओं के बेदाग संचालित होने की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं।
  
कॉंग्रेस भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी नहीं, भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी है

भाजपा चुनाव प्रभारी ने तंज़ किया कि राहुल गांधी की कन्फ़्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैलने से भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस पार्टी अब भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी बन गयी है द्य तभी तो उनके स्वयंभू उत्तराखंड की चाहत और सीएम बनने को उतावले हरीश रावत, पहले चुनाव नहीं लड़ने की बात करते थे, अब चुनाव में तय हार से डरकर एक सीट से दूसरी सीट पर भाग रहे हैं द्य कभी कहते हैं खेत उजड़ने वाले बैलों को अपनी पार्टी के खेत में नहीं आने देंगे फिर उन्ही के साथ चुनाव की फसल उगाने की कसमें खाते नज़र आते हैं। कभी उत्तराखंड हरदा संग का नारा देते हैं कभी अपने नेत्रत्व में चुनाव लड़ने को अपना ही घमंड बताकर माफी मांगते हैं। कोंग्रेसी पार्टी और उनके नेता अपना असली चरित्र ढिखाएँ या नहीं, जनता उनका असली चेहरा बखूबी पहचानती है।
 
कॉंग्रेस सुविधावादी हिन्दू और चुनावी सैन्य प्रेमी है

कॉंग्रेस पार्टी सुविधावादी हिन्दू बनने के साथ साथ चुनावी सैनिक प्रेमी भी बन जाती है। आज सैनिक प्रेम का पाखंड करने वाली कॉंग्रेस को बताना चाहिए उन्होने 1972 के बाद मोदी सरकार आने तक सैनिकों की सबसे अहम और वाजिब मांग वन रेंक बन पेंशन को लागू क्यूँ नहीं किया ? जिसे मोदी जी ने आते ही पूरा किया और जिसके फलस्वरूप 22 लाख सेवानिवृत सैनिक आज इसका लाभ ले रहे हैं।
 
कॉंग्रेस को बताना चाहिए कि दशकों तक भारतीय सैनिकों और सीमा की सुरक्षा के लिए अत्याधिक जरूरी आधुनिक हथियार और साजो-सामान की खरीद क्यूँ नहीं की जबकि प्रत्येक बार संसदीय रक्षा समिति और रक्षा विशेषज्ञ कमेटियों की चेतावनी के बाद भी आधुनिक विमान, बख्तरबंद गाडियाँ, बुलेटप्रूफ जैकेट तो दूर अत्याधिक जरूरी गोला बारूद तक प्रायप्त मात्र में नहीं खरीदा गया। कॉंग्रेस को बताना होगा कि क्यूँ उनकी सरकारों के समय सीमा पर अपनी जान हथेली पर रखकर सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जांबाजों के हाथ ही बांधे हुए थे द्य उन्हे देश के दुश्मनों के हमलों का जबाब देने के लिए भी दिल्ली से अनुमति का इंतजार करना पड़ता था। यूपीए सरकार का वो दौर भी सबने देखा जब सीमा पर कायरतापूर्वक भारतीय जवानों की हत्या के आरोपी पाक सैनिकों को संसद में पहुँचते ही आतंकी बता डाला जाता थ।
 
उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता कभी नहीं भूल सकती है सेना का वह अपमान जिसमे इनके सांसद ने दिवंगत सीडीएस और देवभूमि के गौरव जनरल विपिन रावत गली का गुंडा कहा, किसी पूर्व मुख्यमंत्री ने आतंकवादियों को शहीद और वीर जवानों को हत्यारा बताया तो किसी मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के शौर्य के सबूत मांगे। इनके एक स्टार प्रचारक और जेएनयू राष्ट्रविरोधी नारेबाजी फेम कन्हेय्या कुमार ने तो सेना के अपमान की सभी हदे पार करते हुए उन्हे बलात्कारी तक कह डाला था। देश ने देखा कि जब खून जमाने वाली ठंड में हमारे वीर जवान चीन के सैनिकों को खदेड़ रहे थे तो इनके सबसे बड़े नेता राहुल गांधी चोरी छिपे चीनी दूतावास में हाई टी पार्टी का लुफ्त उठा रहे थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रीय पर्व पर उत्तरखंडी टोपी पहनना है असली उत्तराखंडियत
प्रधानमंत्री मोदी जी गणतन्त्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर उत्तरखंडी टोपी पहनकर देवभूमिवासियों से प्रगाढ़ प्रेम का इजहार करते हुए असली उत्तराखंडियत को प्रदर्शित करते हैं। लेकिन कॉंग्रेस नेता इसे भी राजनैतिक चश्मे से देखते हुए तंज़ कसने से बाज नहीं आते हैं। इनके अन्य प्रदेशों से आए मुख्यमंत्री और नेता यहाँ की जनता से सिलेन्डर सब्सिडी, रोजगार, स्वस्थ्य आदि तमाम ऐसे झूठे दावे कर रहे हैं जिनहे वह अपनी ही सरकारों में लागू नहीं कर रहे हैं।  
 
प्रदेश भाजपा सरकार ने बेदाग और शानदार कार्य किया है
प्रदेश की हमारी सरकार ने कोरोना महामारी में बेहतर कार्य और शत प्रतिशत टीकाकरण करते हुए लोगों की जान बचाने का कार्य किया है। केंद्र की अटल आयुष्मान योजना के दायरे में राज्यवासी को लाकर सबकी सेहत की चिंता करने का प्रशंसनीय कार्य किया है। पर्यटन के क्षेत्र में अनेक योजनाओं के साथ होम स्टे योजना लागू कर घर-घर तक पर्यटकों को पहुंचाने का कार्य किया है। संपत्ति में प्रदेश की आधी आबादी, महिलाओं को पूरा अधिकार दिलाया। केंद्र की मदद से राज्य सरकार ने सड़क, रेल और हवाई मार्गों का जाल बिछाकर आधारभूत ढांचा मजबूत करते हुए प्रदेश को आज आर्थिक विकास के हाइवे पर पहुंचा दिया है।
 
हम मोदी जी के नेतृत्व में हर गरीब का घर और उस घर में बिजली, पानी, गैस और शौचालय  के साथ साथ प्रत्येक युवा को रोजगार और प्रत्येक व्यक्ति को विकास का भागीदार बनाने की की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हम प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा अनुशार 2025 तक देश में उत्तराखंड का दशक लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिसके लिए हम अपनी केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों का लेखा जोखा लेकर जनता के  आशीर्वाद के लिए सकारात्मक दृष्टि से चुनावी समर में उतर रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के मार्गदर्शन वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार एक बार पुनः लाने का मन प्रदेश की महान जनता बना चुकी है, जिस पर मुहर आगामी 14 तारीख को लगना तय है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!