Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP लखनऊ से आज जन आशीर्वाद यात्रा की करेगी शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की योजना के तहत नरेंद्र मोदी सरकार में जगह पाने वाले उत्तर प्रदेश के साथ मंत्री सोमवार से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। उत्तर प्रदेश के सात सांसद केंद्रीय मंत्री की हैसियत से प्रदेश की जनता का आशीष हासिल करने के प्रदेश के अलग जगहों से जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन 20 अगस्त को होगा। इस दौरान नवनियुक्त सातों मंत्री प्रदेश के 403 में से 120 विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा पर निकलने के क्रम में लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को पहुंचे मंत्री कौशल किशोर, अजय मिश्रा ‘टेनी’ तथा पंकज चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने इनका स्वागत किया। लखनऊ के मोहनलालगंज से सांसद मंत्री कौशल किशोर आज मोहान व उन्नाव का दौरा करेंगे। लखीमपुर खीरी से सांसद मंत्री अजय मिश्र यहां से हरदोई के निकले जबकि महराजगंज से सांसद पंकज चौधरी ने बस्ती के लिए प्रस्थान किया है।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार में उन्हेंं मंत्री का ओहदा देकर उनकी बिरादरी को महत्व देने के साथ उसका सम्मान किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में प्रदेश के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के तीन-तीन और एक ब्राह्मण सांसद को राज्य मंत्री बनाया गया है। केंद्रीय मंत्रियों को जनता का आशीर्वाद दिलाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर जन आशीर्वाद यात्रा की व्यापक योजना बनाई गई है। जन आशीर्वाद यात्राएं लगभग तीन दर्जन लोकसभा और 120 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए साढ़े तीन हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेंगी। यात्रा के दौरान स्वागत सभाएं होंगी। कई जगहों पर जनसभाएं भी होंगी।

कौशल किशोर मोहान ने उन्नाव से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी होते हुए 18 को सीतापुर में समाप्त होगी। अजय मिश्रा ने संडीला हरदोई से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा का आरंभ किया। यात्रा हरदोई, लखीमपुर, बहराइच, गोंडा, अयोध्या होते हुए 19 अगस्त को अंबेडकर नगर में खत्म होगी। पंकज चौधरी ने बाराबंकी अयोध्या होकर बस्ती पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा बस्ती, सिद्धार्थनगर होते हुए 18 अगस्त को महराजगंज में समाप्त होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की जन आशीर्वाद यात्रा आज वृंदावन मथुरा से प्रारंभ हो गई। यात्रा मथुरा जिला व महानगर की कुछ विधानसभाओं से होते हुए आगरा जिला व महानगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर होते हुए 19 को बदायूं में समाप्त होगी। राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल की यात्रा 16 को मध्य प्रदेश के दतिया, ग्वालियर, 17 को राजस्थान के धौलपुर, 18 से 20 तक प्रदेश के फीरोजाबाद, मथुरा और आगरा में निकलेगी। भानु प्रताप वर्मा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए 17 को ललितपुर से यात्रा प्रारंभ करेंगे। उनकी यात्रा झांसी, महोबा, बांदा, चित्रकूट होते हुए 19 को फतेहपुर में समाप्त होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 18 को प्रयागराज से अपनी यात्रा शुरू करेंगी जिसका समापन 19 अगस्त को मीरजापुर में होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!