Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

काबुल और दिल्ली के बीच सभी उड़ानों को कर दिया गया रद्द

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। अफगानिस्तान में जारी उथल-पुथल के बीच, राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया की काबुल जाने वाली उड़ान की समय में बदलाव किया जाने के बाद खबर मिली है कि अफगान हवाई क्षेत्र बंद हो गया है, जिस कारण भारत की ओर से उड़ान काबुल नहीं जा सकती। एयर इंडिया की ओर से बताया गया, ‘अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो सकती हैं।’ इससे साफ है कि भारत आने के लिए अफगानिस्तान में फंसे लोगों को भी और समय लगने वाला है। वहीं, अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एयर इंडिया की एआई 126 शिकागो-दिल्ली उड़ान को खाड़ी हवाई क्षेत्र की ओर मोड़ा गया है। इसके अलावा बताया गया था कि काबुल जाने वाली सुबह की उड़ान दोपहर को उड़ान भरेगी और जबकि उड़ान कर्मचारियों के साथ दो विमान निकासी के लिए स्टैंडबाय पर भी रखे गए थे।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया था, ‘काबुल में मौजूदा स्थिति के कारण एयर इंडिया की उड़ान को काबुल के लिए सुबह 8:30 बजे की बजाय 12:30 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।’ बता दें कि अफगानिस्तान में जारी उथल-पुथल के कारण काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर दुनिया भर से उड़ान संचालन प्रभावित है।

वहीं, भारत सरकार द्वारा एयर इंडिया को काबुल निकासी के लिए दो विमानों को स्टैंडबाय पर रखने के लिए कहा गया है। सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘फ्लाइट क्रू के साथ दो विमान काबुल निकासी के लिए स्टैंडबाय पर हैं। सरकार स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है।’

 शहर में जारी हिंसा के कारण काबुल हवाईअड्डे का रास्ता रात से ही अवरुद्ध रहा। ‘यात्रियों, साथ ही एयरलाइन कर्मचारियों को हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए गंभीर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।’

एयरलाइन कर्मचारियों के साथ संचार भी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि शहरों के कई हिस्सों में मोबाइल नेटवर्क चालू नहीं है। बता दें कि एयर इंडिया काबुल के लिए प्रतिदिन एक उड़ान संचालित करती है और एयरलाइन के पास उसके लिए अग्रिम बुकिंग है। विदेश मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयर इंडिया संपर्क में हैं और अफगानिस्तान में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

इससे पहले, एयर इंडिया पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) के महासचिव कैप्टन टी प्रवीण कीर्ति ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को काबुल (अफगानिस्तान) से भारतीयों और अन्य लोगों को निकालने के संबंध में एक पत्र लिखा था।

वहीं, यूएई, फ्लाई दुबई ने देश में संघर्ष के कारण काबुल के लिए अपनी सेवाएं निलंबित कर दी और ब्रिटिश एयरवेज ने अपने सभी पायलटों को देश में अनिश्चित परिस्थितियों के कारण अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र से बचने का आदेश दिया है। तालिबान आतंकवादी अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर नियंत्रण कर चुके हैं और देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी के ताजिकिस्तान भाग जाने के बाद राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा कर लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!