Breaking News :
>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
देश

भाजपा नेता के भाई के मकान पर छापा, नकली दवाई बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने भाजपा नेता के भाई के मकान पर छापा मारकर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। विभागीय टीम ने मौके से कई नामी कंपनियों की दवाओं के रेपर आदि बरामद किए हैं। इसके अलावा दवाओं में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल भी मिला है। कुछ तैयार दवाएं भी टीम को वहां से मिली हैं। फैक्ट्री में लगी पैकिंग, कोटिंग और पंचिंग आदि मशीनों को भी टीम ने कब्जे में लिया है। इस अवैध फैक्ट्री की एक शाखा अन्य स्थान पर होने की जानकारी भी टीम को मिली है।

औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने ड्रग कंट्रोलर देहरादून के निर्देश पर सोमवार शाम को ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीम के साथ मिलकर चुड़ियाला गांव स्थित एक अवैध दवा फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने दवा फैक्ट्री से कई नामी कंपनियों की दवाएं बरामद की। नामी कंपनियों के छपे हुए रेपर और दवाओं के बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बरामद किया। कंपनी में करीब पांच मशीनें लगी हुई थी, जिनका इस्तेमाल दवाओं की पैकिंग, कोटिंग और पंचिंग आदि के लिए किया जाता है। दवाओं के फॉयल कवर भी मौके से मिले हैं। ये दवा फैक्ट्री भाजपा नेता के भाई के मकान में चल रही थ।

फैक्ट्री से कई नामी कंपनियों की दवाएं बरामद  

ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि फैक्ट्री से कई नामी कंपनियों की दवाएं मिली हैं। केमिकल और दवाओं के पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले फॉयल कवर बरामद हुए हैं। दवाओं के बनाने और पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को कब्जे में लिया जा रहा है। दवा कंपनी का मालिक और अन्य कर्मचारी उनके पहुंचने से पहले फरार हो चुके थे। फैक्ट्री में एक कर्मचारी मिला है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। अभी पड़ताल चल रही है, जो भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बरामद दवाओं को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। बताया कि दवा फैक्ट्री के पास दवाई बनाने का कोई भी लाइसेंस नहीं मिला है।

रायपुर में चल रही फैक्ट्री की दूसरी शाखा 

चुड़ियाला में जिस नकली दवा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है। उसकी एक शाखा रायपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में भी बताई जा रही है। ड्रग विभाग की टीम पुलिस के साथ उस फैक्ट्री पर भी कार्रवाई के तैयारी कर रही है। वहां दवा बनाने की कई मशीनें लगी होने की बात बताई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि रायपुर में इसी तरह की एक और दवा कंपनी के होने की जानकारी मिली है। उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारी 

चुड़ियाला में नकली दवा फैक्ट्री में कई नामी कंपनियों की दवाएं बरामद होने और छपे हुए रेपर मिलने पर नामचीन दवा कपंनियों के अधिकारी भी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे। इस मामले में उनकी तरफ से भी मुकदमा दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!