Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर चले आंदोलनों में शामिल होने पर 23 दिन तक जेल में रहे बंशीधर भगत

आकाश ज्ञान वाटिक। अयोध्या में भव्य राम मन्दिर बनाये जाने को लेकर लगातार कार सेवा में शामिल रहे व बाबरी मस्जिद विध्वंस के चश्मदीद गवाह बने पूर्व मंत्री व कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने खुशी की है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर तो बनेगा। कोर्ट द्वारा भूमि उपलब्ध कराने के आदेशों के बाद मस्जिद बनने का रास्ता भी साफ हो गया है। बंशीधर भगत 1990 से 1992 तक लगातार कार सेवा के लिए अयोध्या गए। यही नहीं वह नैनीताल जिले के कार सेवा प्रमुख भी रहे। वह कारसेवकों को तैयार कर अयोध्या भी रवाना करते थे। इस सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार कर 23 दिन तक अल्मोड़ा जिला जेल में भी रखा गया। जेल से रिहा होने के बाद वह पुनरू कार सेवा के लिए अयोध्या गये।
मालूम हो कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष बंशीधर भगत हुआ करते थे। उन्हीं के निर्देशन पर नैनीताल से लोग कार सेवा के लिए अयोध्या जाते थे। इसके अलावा वह अयोध्या से निकली रामचरण पादुका यात्रा, रामशिलाओं व राम ज्योति यात्राओं में प्रमुखता से भी शामिल रहे। यह यात्राएं उस दौर में गांव-गांव तक निकली थी। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग को लेकर चले आंदोलनों में शामिल होने पर 23 दिन तक जेल में रहे। उनका कहना है कि राम मंदिर आंदोलन में पूरे देश के लोग शामिल हुए। बंशीधर भगत ने पांच जजों की संवैधानिक पीठ द्वारा आम सहमति से दिए गए फैसले को देश की जनभावनाओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह राम को चाहने वालों के लिए बड़ी राहत देने वाला निर्णय है। इसमें किसी की जीत व किसी की हार नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मस्जिद बनाने के लिए सरकार से पांच एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। इससे मस्जिद बनाने का रास्ता भी साफ हुआ है। कोर्ट के निर्णय आने के बाद जिस तरह देश के हर समुदाय के लोगों ने इसका स्वागत किया उससे देश की एकता व अखंडता को भी बल मिला। देशवासियों के सहयोग से ही मंदिर व मस्जिद का निर्माण होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!