Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेश

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में राज्य में उद्यम स्थापित करने के लिये राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक की अध्यक्षता की

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में राज्य में उद्यम स्थापित करने के लिये विभिन्न विभागों से वांछित स्वीकृतियों, अनुज्ञापनों, व अनुज्ञायें प्राप्त करने के लिये उत्तराखण्ड उद्यम एकल खिड़की सुगमता एवं अनुज्ञापन अधिनियम 2012 के अन्तर्गत राज्य प्राधिकृत समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में उत्तम शुगर मिल्स लि0 डिस्टलेरी डिवीजन द्वारा आवेदित 65 करोड़ के प्रोजेक्ट पर आबकारी विभाग को लाइसेंस प्रदान करने के निर्देश दिये गये। इस प्रोजेक्ट से लगभग 200 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। एक अन्य 23.25 करोड़ की लागत की श्री देव सुमन एग्रीकल्स्टर परियोजना पर राजस्व से भूमि की भूउपयोग परिवर्तन की स्वीकृति जारी करने के निर्देश बैठक में दिये गये। योजना में लगभग 26 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। एक अन्य 33.30 करोड़ की लागत के एल्डर बायोकैम लि0 उद्यम को समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। इस योजना में 163 लोगों को रोजगार प्राप्त होगा जिसमें एलोपेथिक दवाओं का निर्माण किया जायेगा। इसी क्रम में कास्मेटिक उत्पादों से सम्बन्धित 26.41 करोड़ की लागत की उधम सिंह नगर में स्थापित की जाने वाली गुप्ता एग्रो प्रोडेक्ट कम्पनी को भी स्वीकृति प्रदान की गई। एक अन्य 7.50 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना की भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैटरी तथा विद्युत उपकरणों के उत्पाद तैयार करने से सम्बन्धित हरिद्वार सिडकुल में 225.10 करोड़ लागत की मै0 ल्यूमनियस पावर टेक्नोलॉजी प्रा0लि0 उद्योग इकाई को स्वीकृति प्रदान की गई, इसकी स्थापना से लगभग 1000 लोगों को रोजगार मिलेंगे। एक अन्य रूद्रपुर में स्थापित होने वाली 1 करोड़ लागत की उद्योग इकाई के0एम0पैपर्स को भी स्वीकृत प्रदान की गई।
बैठक में गैल गैस लि0 द्वारा देहरादून में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस आपूर्ति करने के लिए 1531.86 करोड़ के प्रोजेक्ट पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव द्वारा सिंचाई, यूपीसीएल तथा सम्बन्धित विभागों से गैल को अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्धारित समय में जारी करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने गैल के अधिकारियों को देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से समन्वय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना में अण्डरग्राउण्ड डक्ट भी बनाई जानी है। उन्होंने गैल के अधिकारियों से स्मार्ट सिटी से जुड़े तकनीकि विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के निर्देश दिये। योजना में प्रथम चरण में गैल द्वारा चार स्थानों में गैस वितरण केन्द्र बनाये जाने है जिनमें डोईवाला, हर्रावाला, ट्रांसपोर्ट नगर तथा हरिद्वार बाईपास में स्थल का चयन किया गया है।
बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव राजस्व श्री सुशील कुमार, महानिदेशक उद्योग एल.फैनई, अपर सचिव पर्यटन श्रीमती सोनिका, उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण श्री आलोक पाण्डेय, निदेशक उद्योग श्री सुधीर नौटियाल सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!