Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

ई-कॉमर्स की साइट पर लगी रोक, अधिक जानकारी के लिए पढ़िए पूरा समाचार

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। अब जीवन रक्षक दवाइयों और राखी के अतिरिक्त अन्य कोई भी सामान ई-कॉमर्स के माध्यम से गिफ्ट के रूप में विदेश से नहीं मंगाया जा सकेगा। सरकार ने एक आदेश जारी कर ऐसे सभी तरह के आयात पर रोक लगा दी है। इस संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से काफी तरह के सामान बतौर गिफ्ट आयात किए जा रहे थे। इससे न केवल घरेलू उत्पादों की बिक्री प्रभावित हो रही थी, बल्कि सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था।

गिफ्ट के तौर पर आने वाला यह सभी सामान आयात शुल्क से मुक्त होता था। सरकार लंबे अरसे से इस तरह के गिफ्ट के रूप में होने वाले आयात को सीमित करने पर विचार कर रही थी।

अधिसूचना के मुताबिक अब ई-कॉमर्स के जरिये सामान केवल ड्यूटी चुकाकर आयात किया जा सकेगा। हालांकि, गंभीर बीमारी से पीडि़त परिजनों के लिए विदेश में रहने वाले लोग जीवन रक्षक दवाइयां भेज सकेंगे। इसके अलावा सिर्फ रक्षाबंधन के लिए राखी का बतौर गिफ्ट आयात किया जा सकेगा।

सरकार के इस कदम से क्‍लब फैक्‍ट्री, Wish और Shein जैसी कंपनियां भारत में अब गिफ्ट के तौर पर ग्राहकों को सामान नहीं भेज सकेंगी। चीन के ई-कॉमर्स वेंडर्स बिना ड्यूटी का भुगतान किए कॉमर्शियल शिपमेंट को गिफ्ट बता कर भेजा करती थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!