Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अक्षय कुमार का मज़ाकिया अंदाज़ – वाइफ ट्विंकल खन्ना को किए प्याज़ वाले एयररिंग गिफ्ट

आकाश ज्ञान वाटिका। १३ दिसम्बर २०१९, शुक्रवार। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार अक्सर अपने मज़ाकिया अंदाज़ और अपने कॉमिक टाइम से सबकों हंसाते रहते हैं। हाल ही में एक मज़ेदार वाक्या हुआ जब अक्षय अपनी वाइफ के लिए एक तोहफा लेकर पहुंचे थे। ये तोहफा कुछ और नहीं बल्कि प्याज़ वाले एयररिंग थे जो वाइफ ट्विंकल खन्ना को बेहद पसंद आए हैं। भारत में प्याज़ के दाम आसमान को छू रहे हैं ऐसे में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे ये तोहफा पसंद ना आए।

हाल ही में ट्विंकल खन्ना को पति अक्षय कुमार की ओर से एयररिंग तोहफे में मिले हैं । ये एयररिंग अक्षय किसी शोरूम या ज्वेलरी स्टोर से नहीं बल्कि द कपिल शर्मा शो के सेट से उठाकर लाए हैं। दरअसल हाल ही में अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म गुड न्यूज़ का प्रपोशन करने सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस शो में उनके साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत भी मौजूद थे। प्याज़ वाले एयररिंग शो में करीना कपूर को दिए गए थे मगर जब उन्होंने इन एयररिंग्स पर दिलचस्पी नहीं दिखाई तो अक्षय इसे अपनी वाइफ के लिए ले आए।

ट्विंकल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से गिफ्ट पाने की खुशी जाहिर करते हुए लिखा, मेरे साथी ने द कपिल शर्मा शो से परफॉर्म करके वापस आकर मुझे ये दिखाया और कहा, वो लोग इसे करीना को दिखा रहे थे मगर मुझे लगता है कि वो इससे इंप्रेस नहीं हुईं थी इसलिए मैं इसे तुम्हारे लिए ले आया, मुझे पता है कि तुम इसे पसंद करोगी, कभी कभी ये एक छोटी और बचकानी चीज़ होती है जो आपके दिल को छू जाती है, प्याज के एयररिंग, बेस्ट प्रेज़ेंट अवॉर्ड।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार कपिल शर्मा के शो में अपनी आगामी फिल्म गुड न्यूज़ के लिए पहुंचे थे। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 27 दिसम्बर को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!