Breaking News :
>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

कपाट खुलने से पहले 10 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, देहरादून। बारह ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली गुरुवार को केदारपुरी पहुंचेगी। बुधवार को डोली रात्रि प्रवास के लिए फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड पहुंची।

विभिन्न पड़ावों पर भक्तों ने फूल व अक्षत से डोली का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मराठा रेजीमेंट के बैंड की मधुर लहरियों के बीच बाबा के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। डोली 2 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार को डोली ने फाटा में रात्रि प्रवास किया। बुधवार सुबह 8:00 बजे मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने पंचमुखी डोली की विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा को भोग लगाया और फिर डोली गौरीकुंड के लिए रवाना हुई। बड़ासू, सेरसी, रामपुर, सीतापुर व सोनप्रयाग होते हुए देर शाम डोली गौरीकुंड पहुंची। गुरुवार को डोली केदापुरी पहुंचेगी और 6 मई को सुबह 6:25 बजे विधि-विधान पूर्वक धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इससे पूर्व, बीती रात पंचकेदार सांस्कृतिक मंच की ओर से भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान लोक गायक विक्रम कप्रवान, कुलदीप कप्रवान, पूनम सती, सुमान सिंह रौथाण ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। जबकि, केदारघाटी होटल एसोसिएशन की ओर से भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

6 मई को तुंगनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी तृतीय भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली

पंचकेदार में तृतीय भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने बुधवार को भी मक्कूमठ स्थित भूतनाथ मंदिर में विश्राम किया। गुरुवार को डोली चोपता पहुंचेगी और 6 मई को तुंगनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएगी। मंदिर समिति के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि गुरुवार को डोली के पावजगपुड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से अर्घ्‍य अर्पित कर विश्व शांति की कामना की जाएगी।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह रही जाम की स्थिति

उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही यात्रा रफ्तार पकड़ऩे लगी है। पहले दिन दोनों धाम में यात्रियों की भीड़ उमड़ी थी। इसका अवसर बुधवार सुबह यात्रा मार्गों पर भी दिखा। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह जाम की स्थिति रही। सबसे बदहाल स्थिति ओरछा बैंड से जंगलचट्टी के बीच करीब छ: किमी क्षेत्र में रही ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!