Breaking News :
>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

आजम खाँ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, “जब जेल से छूट कर बाहर आ जाएंगे तभी होगी मुलाकात”

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खाँ से सीतापुर जेल में मुलाकात करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, इसके बाद भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे जेल में मुलाकात करने नहीं जाएंगे। रामपुर से विधायक समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य आजम खाँ करीब 27 महीने से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनको काफी केस में जमानत मिली गई है, जबकि शत्रु संपत्ति पर कब्जे के मामले में गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट में जमानत पर सुनवाई होनी है।

सीतापुर जेल में बंद आजम खाँ के केस को लेकर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पुख्ता पैरवी करने को लेकर तमाम बड़े मुसलमान नेता अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। बड़ी संख्या में आजम खाँ के समर्थक भी अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं, लेकिन पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सीतापुर जेल जाकर आजम खाँ का हालचाल लेने से कतरा रहे हैं। रमजान में इस बार रोज इफ्तार पार्टी का आयोजन ना करने वाले सपा मुखिया ने आजम खाँ को लेकर कहा है कि जब आजम खां जेल से छूट कर बाहर आ जाएंगे तभी मुलाकात होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खां को भाजपा की सरकार ने साजिशन फंसाया है। उनको जेल भी भेजा गया है। भाजपा के बहुत से नेता के साथ कार्यकर्ता उनके पीछे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तो लगातार आजम खां के साथ है। हमारे सभी नेता तथा कार्यकर्ता लगातार उनके मामलों की पैरवी भी कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे दिग्गज नेता आजम खाँ ने भी बुधवार को चुप्पी तोड़ते हुए इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। करीब 27 महीने से सीतापुर जेल में बंद आजम खां अपनी उपेक्षा से नाराज हैं। उनके समर्थक खुलकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, लेकिन आजम खां ने पहली बार इस पर कुछ कहा है। समाजवादी पार्टी से विधायक उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने ट्विटर हैंडल से आजम खां के हवाले से यह ट्वीट किया है। आजम खाँ ने सभी को ईद की मुबारकबाद के साथ कहा कि तू छोड़ रहा है, तो खता इसमें तेरी क्या, हर शख्स मेरा साथ, निभा भी नहीं सकता। वैसे तो एक आंसू ही बहा के मुझे ले जाए। ऐसे कोई तूफान हिला भी नहीं सकता। ईद मुबारक। माना जा रहा है कि आजम खां का इशारा अखिलेश यादव की तरफ है। आजम के करीबी लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि अखिलेश यादव को आजम खां के जेल में होने का कोई गम नहीं है और उन्होंने उनकी रिहाई के लिए कुछ नहीं किया गया। एक अन्य ट्वीट में अब्दुल्ला आजम ने पिता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि यह पिता के बिना पहली ईद है और ऐसा मौका दोबारा ना आए। उन्होंने लिखा, वो जो ख्वाब था मेरे जहन में, न मैं कह सका न मैं लिख सका, की जबान मिली तो कटी हुई , की कलम मिला तो बिका हुआ। आपके बिना पहली ईद है अल्लाह पाक कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए

समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खाँ के शत्रु सम्पत्ति पर कब्जा करने के मामले में उनकी जमानत पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई होगी। पहले हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर फैसला रिजर्व कर रखा था। इसी दौरान मगर राज्य सरकार के नए हलफनामे में कुछ नए तथ्य प्रस्तुत करने के बाद इस मामले की सुनवाई फिर से शुरू की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!