Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेश

अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख रुपये आर्थिक मदद देने का भी किया ऐलान

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, नई दिल्ली। दिल्ली कैंट इलाके में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्मशान घाट के पास अपने माता-पिता के साथ रहने वाली बच्ची श्मशान घाट के वाटर कूलर से पानी लेने गई थी। इसी शाम करीब 6 बजे के आसपास पुजारी और परिवार के परिचित तीन लोगों ने लड़की की मां को फोन कर बुलाया और बच्ची का शव दिखाया। चारों का कहना है कि कूलर से पानी पीने के दौरान बिजली का करंट लगने से लड़की की मौत हो गई। इस दौरान चारों ने उसकी कलाई और कोहनी पर जलने के निशान भी दिखाए। इसके बाद बच्ची का दाह संस्कार कर दिया गया। पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया। दिल्ली के डीसीपी इंजीत प्रताप सिंह का कहना है कि गिरफ्तार किए गए चार लोगों की पहचान श्मशान के 55 वर्षीय पुजारी राधेश्याम, सलीम, लक्ष्मी नारायण और कुलदीप के रूप में हुई है।

पश्चिमी दिल्ली के कैंट इलाके में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। बुधवार को राहुल गांधी के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 10 लाख रुपये मदद के तौर पर देने का एलान किया। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की भी घोषणा की।

इससे पहले पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का लोगों ने विरोध किया। आदेश गुप्ता बच्ची के परिजनों से मुलाकात करना चाहते थे, लेकिन उन्हें शुरू में जाने नहीं दिया गया। वहीं, बाद में समझाने-बुझाने पर परिजनों ने आदेश गुप्ता से मुलाकात की। आदेश गुप्ता ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया।

वहीं, स्थानीय लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। लगातार तीसरे दिन बुधवार को इस वारदात को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से मुलाकत की । इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि वह परिवार को इंसाफ दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे।

न्याय के लिए परिवार के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

वहीं, राहुल गांधी ने परिजनों से मुलाकात के दौरान कहा कि माता-पिता के आंसू सिर्फ़ एक बात कह रहे हैं। उनकी बेटी, देश की बेटी न्याय की हकदार है और इस न्याय के रास्ते पर मैं उनके साथ हूं। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना हृदय विदारक है।

इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे दिन आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई। मंगलवार को भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने भी पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!