Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
Articles

भारत के मुस्लिम नेताओं से अपील

अजय दीक्षित
पिछले कुछ दिनों में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है और हुआ है, वह भारत के लिए गंभीर चिंता और संकट का विषय है । आई.एस.आई., जमाते इस्लामी, अल-कायदा और अन्य मुस्लिम उग्रवादी संगठनों ने बांग्लादेश के हिन्दुओं पर अत्याचार शुरू कर दिया है । सन् 1947 में जब भारत का विभाजन हुआ था तब पूर्वी पाकिस्तान (आज का बांग्लादेश) में 30त्न हिन्दू रहते थे । असल में वे जगत गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर को अपना आराध्य मानते हैं । वे सभी बांग्लाभाषी हैं । उनका खान-पान, रहन-सहन, सोच विचार बांग्लादेश के मुसलमानों के समान ही था और है । हिन्दू और मुसलमान के बीच फर्क केवल आराध्य को लेकर रहा है । मुसलमान मस्जिद में जाता है – हिन्दू मंदिर में जाता है । ढाका में काली का बहुत प्रसिद्ध मंदिर है । ढाका के सबसे बड़े कॉलेज का नाम जगन्नाथ कॉलेज है ।

विभाजन से पूर्व यही नाम था और अभी कुछ वर्ष पहले तक यही नाम रहा है । बांग्लादेश में एक हिन्दू आदिवासी सम्प्रदाय का बहुत बड़ा आस्था स्थल है । जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे थे तो चुनाव के बीच भारत के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी बांग्लादेश गये थे और उस आदिवासी पूजा स्थल पर आराधना की थी । पश्चिम बंगाल में उस समुदाय के बहुत से वोटर हैं । भारत के विपक्ष ने तब आरोप लगाया था कि मोदी जी ने चुनाव के बीच वहां जाकर पश्चिम बंगाल के असेंबली चुनाव में जीत के लिए उस समुदाय को साधने के लिए बांग्लादेश में उक्त समुदाय के पूजा स्थल पर गये थे ।

सन् 1971 में भारत की तात्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की कूटनीति से पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गये और पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के नाम से एक अलग देश बन गया । खालिदा जिया भी कुछ दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रही हैं, परन्तु शेख हसीना ने उन्हें जेल में डाल रखा था । शेख हसीना ने नौकरी में आरक्षण को लेकर आन्दोलन कर रहे छात्रों को गुण्डा कहा था । यूं शेख हसीना सन् 2008 से वहां की प्रधानमंत्री रही हैं । परन्तु उन पर आरोप है कि पिछले दो चुनावों में उन्होंने धांधली की थी । उन्होंने विपक्षका गला घोंट रक्खा था। फौज से भी उनके सम्बन्ध कुछ बहुत मधुर नहीं थे ।

भारत की विदेश नीति के तहत भारत ने बांग्लादेश से मधुर संबंध रक्खे जो मोदी जी के कार्यकाल में और भी बढ़ गये यद्यपि यह मधुर संबंध सन् 2008 से चल रहे थे जब सत्ता में कांग्रेस थी ।

असल में शेख हसीना को भारत में शरण देना बहुत खतरनाक होगा । मुस्लिम उग्रवादी संगठनों ने बांग्लादेश के हिन्दुओं पर अत्याचार करना शुरू कर दिया है । हिन्दू प्रतिष्ठानों को लूट लिया गया है । हिन्दू स्त्रियों के साथ दुराचार हो रहा है । उनके अंग वस्त्रों के साथ बदतमीजी हो रही है । लगभग एक करोड़ तीस लाख हिन्दू भारत के बॉर्डर पर खड़े हैं ।

आज बांग्लादेश में मात्र सात प्रतिशत हिन्दू हैं जबकि 1947 में उनका प्रतिशत तीस था । भारत के बहुत से राज्यों की सीमा बांग्लादेश से मिलती है । आज असम में बहुत बड़ी संख्या में बांग्लाभाषी मुसलमान हैं जबकि असम की भाषा असमिया है । भारत हिन्दुत्व के नाम पर डेढ़ करोड़ हिन्दुओं को भारत में शरण नहीं दे सकता ।

भारत के मुस्लिम संगठनों के नेताओं को खुलकर और उग्र स्वर में बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ जो हो रहा है उसका विरोध करना चाहिये । आज चीन भारत के पड़ोसी देशों में काबिज है । नेपाल, पाकिस्तान, वर्मा, मालदीप, अफगानिस्तान, श्रीलंका सभी देशों में चीन की बढ़त है । यह भारत के लिए चिंता का विषय है । भारत का मुसलमान समन्वयवादी और उदार है । दुनिया भर के मुस्लिम देशों को बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ जो हो रहा है, इसका विरोध करना चाहिए । यही सच्ची मानवता है और यही इस्लाम की सच्ची शिक्षा है । क्योंकि इस्लाम भाई-चारे में विश्वास करता है और भारत का मुसलमान बांग्लादेश के हिन्दुओं के साथ खड़ा है ।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *