Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में धूमधाम से मनाया गया 78वॉ स्वतंत्रता दिवस

नशा मुक्त भारत का संकल्प ही स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : ललित जोश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 15 अगस्त 2024, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून में 78वॉ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज में तिरंगा यात्रा के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभात फेरी निकाली गई, तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड राज्य लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जी.एम.एस. राणा व विशिष्ठ अतिथि गढ़वाल राफल्स के कर्नल गिरीता जोशी ने संयुक्त रूप से झंडा फहराया। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन जश्न मनाने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों व देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरस्पूतों को याद कर नए संकल्प लेने का दिन भी है और नशा मुक्त भारत का संकल्प ही स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्य अतिथि प्रो. जी.एम.एस. राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता, एकता और समर्पण की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश ने विभाजन की विभीषिका को भी झेला, देश का भविष्य हमारी युवा पीढ़ी है और हमारी युवा पीढ़ी को एकता और समर्पण के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रयास करना होगा।

विशिष्ट अतिथि कर्नल गिरीता जोशी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में हमेशा अपने माता-पिता द्वारा बताई गई बातों पर गौर करते हुए आगे बढ़ना चाहिए, और आज की युवा पीढ़ी को नशे की आदतों से दूर रहकर अपने माता-पिता के कार्यों में भी हाथ बढ़ाना होगा।

कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुत किए जो सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर देने वाले थे। विशेष रूप से उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने गीतों व नृत्य के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन करते हुए भारत की अनेकता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस दौरान सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, सीआईएमएस कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, डायरेक्टर केदार सिंह अधिकारी, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर (रिटा०) मेजर ललित सामंत, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की प्रधानाचार्या डॉ. चारू ठाकुर, शिक्षक एवं कर्मचारी गण सहित 800 से अधिक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!