Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

“रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं, भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करेगा” : अमेरिका

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत द्वारा रूस से कम कीमत पर कच्‍चे तेल के आयात के मुद्दे पर सोमवार को अमेरिका के स्‍वर में एक बड़ा बदलाव नजर आया। संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार कहा कि रूस से ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत किसी भी लिहाज से अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है। अमेरिका का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वर्चुअल बैठक के बाद आया। इस बैठक में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस बैठक में हुई चर्चा के बारे में बताते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई वार्ता बेहद रचनात्मक थी।  

यह पूछे जाने पर कि क्‍या अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने भारत को रूस से कच्‍चे तेल के आयात को सीमित करने के लिए दबाव डाला। जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत बेहद सकारात्‍मक रही। मैं इसे प्रतिकूल नहीं देखती हूं। अमेरिका के लिए भारत के साथ संबंध अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऊर्जा आयात पर प्रतिबंध नहीं है और भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं करता है। हम निश्चित रूप से मानते हैं कि हर देश भारत के हित में कदम उठाने जा रहा है।

भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्‍लंघन नहीं किया

यह पूछे जाने पर कि क्‍या अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पीएम मोदी से यह आश्‍वासन चाह रहे थे कि भारत रूस से कच्‍चे तेल की खरीद में बढ़ोतरी नहीं करेगा। जेन साकी ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि भारत रूस से ईंधन आयात बढ़ाना चाहता है। भारत ने अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्‍लंघन नहीं किया है। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका का यह बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब भारत ने रियायती दर पर रूस से 13 मिलियन (यानी एक करोड़ 30 लाख) बैरेल तेल कच्‍चे तेल के खरीद की डील की है।

अमेरिका से ज्‍यादा तेल आयात करता है भारत 

जेन साकी ने कहा कि अमेरिका से भारत का तेल आयात पहले से ही महत्वपूर्ण ऊंचाई पर है और यह रूस से मिलने वाले आयात की तुलना में बहुत बड़ा है। भारत महज एक से दो फीसद ईंधन रूस से आयात करता है। इसकी तुलना में भारत का अमेरिका से ईंधन आयात लगभग 10 फीसद है। हालांकि जेन साकी ने यह भी बताया कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडन ने पीएम मोदी को यह भी बात साझा की कि रूस से कच्‍चे तेल के आयात में बढ़ोतरी भारत के हित में नहीं है। अमेरिका भारत को अपने ऊर्जा आयात में और विविधता लाने में मदद करने के लिए तैयार है।

काटसा’ के तहत प्रतिबंध लगाने पर कोई फैसला नहीं

एक सवाल के जवाब में साकी ने कहा कि भारत के खिलाफ ‘काटसा’ (काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट) के तहत प्रतिबंध लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। दरअसल भारत, रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है और उक्त सवाल इसी संदर्भ में पूछा गया था। इसी प्रणाली की खरीद करने पर अमेरिका ‘काटसा’ के तहत तुर्की पर प्रतिबंध लगा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!