Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्ड

विधानसभा का बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई, सोमवार को मुख्यमंत्री धामी विधायक के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे

देहरादून : आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2022, रविवार: विधानसभा के 14 जून से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र से एक दिन पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। विधानसभा भवन के सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें शपथ दिलाएंगी।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री धामी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन भाजपा दो-तिहाई बहुमत से दोबारा सत्तासीन होने में सफल रही। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने धामी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाया।

धामी ने हाल में ही चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। विधायक के रूप में उनके शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

14 से विधानसभा का बजट सत्र

विधानसभा के 14 जून से होने वाले बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सत्र के पहले दिन वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया जाएगा। सत्र के मद्देनजर सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति और विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक बुलाई गई है। उधर, बजट सत्र को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष भी अपनी -अपनी तैयारियों में जुटे हैं।

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। बजट सत्र पहले सात जून से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रस्तावित था, लेकिन चारधाम यात्रा, राज्यसभा चुनाव जैसे कारणों को देखते हुए इसे बाद में देहरादून में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सत्र के लिए 14 से 20 जून की अवधि तय की गई है। अभी तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सत्र के पहले दिन 14 जून को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे। विनियोग विधेयक 20 जून को पारित होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उन्होंने बताया कि संसदीय एवं विधायी कार्यों के मद्देनजर सोमवार को शाम साढ़े चार बजे विधानसभा भवन में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इससे पहले चार बजे विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि कार्यमंत्रणा में बजट सत्र के विधायी कार्यों के एजेंडे पर चर्चा होगी। विधानमंडल दल के नेताओं के साथ बैठक में पक्ष-विपक्ष से सदन के शांतिपूर्ण एवं सुचारू संचालन के लिए सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।

कांग्रेस से आर्य व प्रीतम कार्यमंत्रणा में

पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि नहीं था। कारण यह कि तब तक कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया था और न उसने अपना कोई प्रतिनिधि नामित किया था। अब विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति में कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक प्रीतम सिंह बतौर सदस्य शामिल होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मोहम्मद शहजाद (बसपा) व खजानदास (भाजपा) शामिल हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.