Breaking News :
>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश
देश

आम आदमी पार्टी की निगाहें अब गुजरात पर टिकी, किशोरभाई देसाई को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2022, रविवार: आम आदमी पार्टी ने गुजरात के नेता इसुदान गढ़वी को पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, इंद्रनील राजगुरु को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, ‘आप’ ने गुजरात के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की। किशोरभाई देसाई को राज्य अध्यक्ष (फ्रंटल संगठन) और मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त करते हैं।

बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव इस साल नवंबर या दिसंबर में होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी भी इस बार गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मौजूदा समय में ‘आप’ की पंजाब और दिल्ली में सरकार है।

आठ जून को भंग हुई थी गुजरात इकाई

आम आदमी पार्टी ने आगामी राज्य चुनावों की तैयारी में अपनी गुजरात इकाई को आठ जून को भंग कर दिया था, जल्द ही एक नई राज्य इकाई की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने गुजरात के संगठन में फेरबदल का फैसला किया है। पार्टी का दावा है कि बड़ी संख्या में नए लोगों के जुड़ने से अब संगठन को फिर से रिकंस्ट्रक्ट किया जाएगा।

गोपाल इटालिया का बरकरार रहेगा पद

उत्तर गुजरात के मेहसाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो के तुरंत बाद गुजरात की स्टेट बाडी को खत्म कर पार्टी ने संगठन को पुनर्गठित करने का ऐलान किया था। पार्टी ने ‘आप’ के गुजरात संयोजक गोपाल इटालिया के अलावा सभी पदाधिकारियों को हटा दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता की माने तो आम आदमी पार्टी में गत दिनों में बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। ऐसी स्थिति में उनको भी संगठन में जगह देने तथा विधानसभा चुनाव से पूर्व एक मजबूत रणनीति तैयार करने के लिए जिलाध्यक्ष में भी बदलाव किया जाना है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!