Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्ड

राज्य मंत्रिमंडल की चर्चाओं के बीच अब सबकी नजरें दिल्ली पर टिक

राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चाओं के बीच अब सबकी नजरें दिल्ली पर जाकर टिक गई हैं। दो दिन पहले प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान इस विषय में हरी झंडी के बाद अब मुख्यमंत्री केंद्रीय संगठन के नेताओं से इस संबंध में विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत दिल्ली में ही मौजूद रहे। सोमवार को दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों के कारण माना जा रहा है कि अब मंगलवार को आलाकमान के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री की चर्चा हो सकती है।

मार्च 2017 में उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली। तब मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में 10 ही सदस्य शामिल किए गए। हालांकि उत्तराखंड में अधिकतम 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल हो सकता है। पिछले वर्ष कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के असामयिक निधन के कारण मंत्रिमंडल में एक स्थान और खाली हो गया। तब से ही लगातार यह कयास लगते रहे कि मुख्यमंत्री कार्य की अधिकता के कारण जल्द अपनी टीम में नए सदस्यों को शामिल करेंगे। अभी हाल ही में स्वयं मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि जल्द मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं।

शनिवार को मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई और मुख्यमंत्री को इसके लिए हरी झंडी मिल गई। मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के जोर पकडऩे पर तमाम दावेदार विधायक भी सक्रिय हो गए हैं और दून से दिल्ली तक अपने संपर्कों के जरिये लाबिंग में जुटे हुए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सिंह समेत उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता दिल्ली में ही मौजूद हैं। सोमवार को भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के चुनाव के लिए ये सभी दिग्गज दिल्ली पहुंचे।

सूत्रों के मुताबिक व्यस्त कार्यक्रम के कारण सोमवार को मुख्यमंत्री की केंद्रीय संगठन के नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर औपचारिक बातचीत नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि अब मंगलवार को मुख्यमंत्री आलाकमान से इस संबंध में चर्चा करेंगे। सोमवार को सभी की नजरें दिल्ली पर टिकी रहीं। समझा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री अपनी टीम में खाली तीन स्थानों पर नए चेहरों को शामिल कर लेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!