Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
मनोरंजन

अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म के लिए लेंगे इतने करोड़ रुपये

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी कमाई को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। साल 2019 में भी अक्षय कुमार का नाम सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्स में सबसे ऊपर था और पहले भी उनका नाम हाइएस्ट पेड में शामिल किया गया था। अब खबरें आ रही हैं कि लगातार हिट फिल्में दे रहे अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपये की डील साइन की है।

बॉलीलवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म (आनंद एल राय की ओर से निर्देशित की जा रही है) के लिए 120 करोड़ रुपये की डील साइन की है। दरअसल, इन दिनों अक्षय कुमार लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन कर रही हैं। अब अक्षय कुमार के नाम से ही फिल्में पसंद की जा रही है और इसका असर सैटेलाइट और डिजिटल नेटवर्क पर भी है। ऐसे में अक्षय कुमार की फीस भी लगातार बढ़ती जा रही है।

रिपोर्ट में किसी सूत्र के आधार पर बताया है कि ये डील साइन की गई है। इस डील के साथ ही अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं और एक फिल्म के लिए मोटा पैसा वसूल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस फिल्म का नाम सामने नहीं आया है और बताया जा रहा है कि फिल्म में सारा अली खान और धनुष भी नजर आ सकते हैं।

माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है और फिल्म साल के दूसरे हाफ में पर्दे पर रिलीज भी हो सकती है। बता दें हाल ही में सामने आई फोर्ब्स की टॉप सेलेब्स लिस्ट में उनका नाम दूसरे स्थान पर है, जिन्होंने 2019 में 293.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!