Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
विज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

एयरटेल ने ग्राहकों के लिए डिजिटल कुंभ का अनुभव पेश किया

देहरादून। भारत के अग्रणी मोबाईल नेटवर्क ने आज अपने ग्राहकों को डिजिटल कुंभ मेला 2019 का अनुभव प्रदान करने के लिए अभियानों की घोषणा की। एयरटेल स्मार्टफोन के ग्राहक एयरटेल टीवी ऐप पर कुंभ मेला की गतिविधियां स्ट्रीम कर सकेंगे, जिनमें स्नान और आरती शामिल हैं। एयरटेल टीवी ऐप पर कुंभ मेला 2019 के लिए समर्पित एक खास चैनल निर्मित किया गया है, जो इस भव्य आयोजन की पूरी गतिविधि स्मार्टफोन की स्क्रीन पर पेश करेगा। एयरटेल टीवी ऐप पर यह एक्सक्लुसिव सामग्री पेश करने के लिए एयरटेल ने भारत के अग्रणी डिवोशनल कंटेंट प्रदाता, वीआर डिवोटी के साथ टाईअप किया है।
इसके द्वारा लाखों एयरटेल के ग्राहक, जहां कहीं भी हों, वहीं से कुंभ से डिजिटल रूप से कनेक्ट हो सकेंगे। एयरटेल टीवी पर यह खास चैनल लाईव चल रहा है और 4 मार्च, 2019 तक चलेगा। यह डिजिटल सेवा एक्सेस करने के लिए ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन पर एयरटेल टीवी ऐप (एन्ड्रॉयड एवं आईओएस के लिए उपलब्ध) डाउनलोड करना होगा।
इसके अलावा वीआर डिवोटी के साथ साझेदारी में एयरटेल आगंतुकों को वर्च्युअल रियल्टी का अनुभव देने के लिए प्रयागराज में विशेष कायोस्क स्थापित कर रहा है। यहां पर श्रृद्धालु कायोस्क से पूरी गतिविधियों का जीवंत अनुभव ले सकेंगे। वीआर डिवोटी पूरी दुनिया में श्रृद्धालुओं को मोबाईल ऐप पर आधारित धार्मिक व आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने में मार्केट लीडर है। वीआर डिवोटी ने देश में 200 से अधिक मंदिरों व आध्यात्मिक गुरुओं के साथ टाई अप किया है और विशाल ईवेंट्स, जैसे मैसुरु दशहरा, महामस्तकाभिषेक, गणेश विसर्जन आदि ईवेंट्स लाईव स्ट्रीम की हैं। वीआर डिवोटी की निर्माता कंपनी, काल्पनिक टेक्नॉलॉजीज़ बैंगलोर में स्थित है।
भारती एयरटेल के सीईओ- कंटेंट एवं ऐप्स, समीर बत्रा ने कहा, ‘‘कुंभ भारत की सबसे बड़ी एवं सबसे महत्वपूर्ण ईवेंट्स में से एक है। हमारा प्रयास है कि हम इसे अपने ग्राहकों के नज़दीक पहुंचाएं। एयरटेल टीवी ऐप के माध्यम से ग्राहक तेजी से विकसित होते डिजिटल भारत में अपने स्मार्टफोन पर कभी भी और कहीं भी कुंभ का अनुभव ले सकेंगे। हम एयरटेल के ग्राहकों को एयरटेल टीवी ऐप पर यह खास डिजिटल अनुभव लेने तथा 400 लाईव टीवी चैनल्स और 10,000 से अधिक मूवीज़ एवं शो के साथ एक्सक्लुसिव व आकर्षक कंटेंट की विस्तृत श्रृंखला देखने के लिए आमंत्रित करते हैं।’’
काल्पनिक टेक्नॉलॉजीज़ के को-फाउंडर व सीईओ, अश्विन गर्ग ने कहा, ‘‘कुंभ दुनिया की सबसे बड़ी तीर्थयात्रा है। इसमें लगभग 130 मिलियन लोगों के आने का अनुमान है। हमें 2019 के कुंभ को ऐसा पहला कुंभ बनाने के लिए यूपी टूरिज़्म एवं कुंभ मेला अधिकारियों के साथ सहयोग करने की खुशी है, जहां वर्च्युअल रियल्टी का उपयोग पहली बार किया जा रहा है। वर्च्युअल रियल्टी द्वारा कुंभ में शामिल न हो सके लोग अद्वितीय तरीके से इस सबसे विशाल धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन का अनुभव ले सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!