Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

साल की शुरुआत में आयी तानाजी की कामयाबी के बाद अजय देवगन ने 2021 में आने वाली अपनी फ़िल्म का किया एलान

इस साल की शुरुआत में आयी तानाजी- द अनसंग वॉरियर की अभूतपूर्व कामयाबी के बाद अजय देवगन ने 2021 में आने वाली अपनी पहली फ़िल्म का एलान कर दिया है। यह तमिल सिनेमा की सुपरहिट कैथी का आधिकारिक रीमेक है। ख़ुद अजय ने ट्विटर पर इसकी पुष्टि करते हुए रिलीज़ डेट बताई है।

अजय ने शुक्रवार सुबह ट्वीट करके अपने फैंस को ख़ुशख़बरी दी। उन्होंने लिखा- जी हां, मैं तमिल फ़िल्म कैथी के हिंदी रीमेक में काम कर रहा हूं, जो 12 फरवरी 2021 को रिलीज़ होगी। कैथी एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है, जो 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में कार्तिक शिवकुमार, सुनील कुमार (नारायण) और धीना ने मुख्य किरदार निभाये थे। कैथी का निर्देशन लोकेश ने किया था।

अजय देवगन इस वक़्त तानाजी की कामयाबी को एंजॉय कर रहे हैं, जिसने शानदार बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया है। 10 जनवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म अब तक 275 करोड़ से अधिक बिज़नेस कर चुकी है। 2020 में अजय कई अहम फ़िल्मों में दिखायी देंगे। तानाजी के बाद अजय 24 मार्च को रिलीज़ हो रही सूर्यवंशी में दिखायी देंगे। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फ़िल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ लीड रोल्स में हैं।

अजय अपने सिंघम वाले अवतार में इस फ़िल्म में स्पेशल रोल में नज़र आएंगे। अगस्त में अजय की फ़िल्म भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया आएगी, जिसमें वो स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका निभा रहे हैं। अज देवगन की मैदान भी इसी साल आएगी। फुटबॉल कोच सईद अब्दुल रहीम की इस बायोपिक का इंतज़ार उनके फैंस को बेसब्री से है।

इन फ़िल्मों में अभिनय करने के अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी अपनी ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अभिषेक बच्चन को लीड रोल में लेकर अजय द बिग बुल बना रहे हैं। वहीं राजकुमार राव के लीड रोल वाली फ़िल्म छलांग का निर्माण भी कर रहे हैं। वेब सीरीज़ की दुनिया में अजय त्रिभंगा से क़दम रख रहे हैं, जिसमें काजोल लीड रोल में होंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!