Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चारधाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थायें की जाए : शहरी विकास मंत्री

शहरी विकास मंत्री ने ऋषिकेश में यातायात प्लान, पार्किंग व्यवस्था, खाद्य सामग्री आदि व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। चारधाम यात्रा एवं ऋषिकेश यातायात प्लान को लेकर शहरी विकास मंत्री /स्थानीय विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ में बैराज कालोनी ऋषिकेश स्थित उनके शिविर कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में चारधाम यात्रा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने, ऋषिकेश में जन सहयोग से अतिक्रमण हटाते हुए रूट को सुविधा जनक बनाने, बाहरी लोगों का सत्यापन करने, शनिवार को स्कूल बंद रखने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। सभी विभागों को व्यवस्था चाक चैबंद करने के निर्देश दिए।

बैठक में शहरी विकास मंत्री ने ऋषिकेश में यातायात प्लान, पार्किंग व्यवस्था, खाद्य सामग्री आदि व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थायें की जाए। साथ ही यात्रियों को ट्रैफिक जाम की स्थिति से रूबरू न होना पड़े इसके लिए बेहतर यातायात प्लान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा हेतु जाने वाले वाहनों की चैकिंग के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने वाहनों के पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करते हुए वहाँ पर पर्याप्त व्यवस्थायें बनाने के निर्देश दिए।
शहरी विकास मंत्री /स्थानीय विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने यात्राकाल में प्रत्येक शनिवार से स्कूलों के अवकाश करने सम्बन्धी आदेश जारी करने हेतुू जिलाधिकारी को निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में रेखीय विभाग के साथ बैठक कर चारधाम यातायात प्लान को सुगम एवं सुविधाजनक बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में शहरी विकास मंत्री ने परिवहन विभाग को बिचैलियों से सख्ती के निपटने के निर्देश दिये। कहा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात को गम्भीरता से ले। यातायात प्लान की सूचनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाय। साथ ही निर्देशित किया कि एआरटीओ आफिस के बाहर गाड़ियां की कतार किसी भी सूरत में न लगे, यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यापक व्यवस्था, पीने के लिए शीतलपेय का इंतजाम किया जाए, श्यामपुर में रेलवे फाटक पर जाम की समस्या के लिए मुरादाबाद डीआरएम से बात कर 10 मिनट की जगह 4 मिनट फाटक बंद करवाये, माल वाहक वाहन के लिए सत्यनारायण मंदिर के समीप पुलिस पिकेट लगाई जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को ईं रिक्शा, ऑटो, विक्रम यूनियन के साथ बैठक कर सवारी बैठाने, उतारने की जगह निश्चित करें। निश्चित जगहों के अलावा सवारी बैठाने, उतारने पर चालान की कार्यवाही भी करें, किसी भी तिराहा, चैराहा में ऑटो, विक्रम न खड़े हों, श्यामपुर में सीएनजी पंप पर लगने वाले जाम के लिए संचालक से बात कर टोकन की व्यवस्था की जाए, कोल घाटी से पुरानी चुंगी और निगम से चन्द्रभागा तक अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाया जाए, एम्स मार्ग पर दोनों ओर लगने वाले अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवाया जाए, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोडे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय, सीओ ट्रैफिक टिहरी अस्मिता ममगाई, एआरटीओ अरविंद पांडेय, सीओ ऋषिकेश डीसी धौण्डियाल, एसएनए आनन्द सिंह, कोतवाल रवि सैनी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!