Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने सुनी जन-समस्यायें, समयावधि में निस्तारित करना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2022, बुधवार, हल्द्वानी/नैनीताल। बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सड़क, पानी, शिक्षा, प्रमाण-पत्र, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण आदि से सम्बन्धित 11 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई में पंजीकृत समस्याओं को समयावधि में निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने कहा कि समस्याओं की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

नवाबी रोड निवासी उद्योग शुक्ला ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया कि पनचक्की चौराहे से मुखानी चौराहे तक घूम रहे आवारा पशुओं के द्वारा बच्चों एवं महिलाओं को क्षति पहुँचाई जा सकती है, उन्होंने आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने की माँग की। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को शीघ्र कार्यवाही कर समाधान करने के निर्देश दिये।

गुरू तेगबहादुर तिकोनिया निवासी हरजोध सिह ने कहा कि हल्द्वानी शहर में गैस पाईप लाइन घर-घर बिछाई जा रही है लेकिन काफी समय बाद भी सड़क रिपेयरिंग का कार्य नहीं हुआ है, उन्होंने सड़क मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की मांग की। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था हिन्दुस्तान पेट्रोलियम को शीघ्र सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिये। आदर्श नगर गली नंबर 6 निवासी जितेन्द्र रौतेला ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया कि हल्द्वानी शहर के बीचोबीच बह रहे रकसिया नाले के दोनो छोर में अतिक्रमण कर भू-माफियाओं द्वारा बहुमंजिली इमारतों का निर्माण कर उन्हें बेचा जा रहा है, उन्होंने इस अतिक्रमण को हटाने की माँग की। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई शिविर में जलसंस्थान, जलनिगम, लोनिवि, नगर निगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!