Breaking News :
>>कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर>>मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण>>03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
उत्तराखण्ड

अभिनेत्री अमृता सिंह और उसकी बेटी इस झगड़े के कारण पहुंची दून के थाने

देहरादून। संपत्ति विवाद को लेकर जानी-मानी अभिनेत्री अमृता सिंह, बेटी सारा अली खान के साथ शनिवार देर शाम क्लेमेनटाउन थाने पहुंची। जिस संपति के संबंध में पहुंची थी वह उनके मामा मधूसूदन विम्बेट की बताई जा रही है। मामा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को देहांत हो गया था। इस संपति में हिस्सेदारी को लेकर दिवंगत मधुसूदन और उनकी बहनों के बीच विवाद भी चल रहा है। हालांकि, इस बारे में अमृता सिंह कुछ नहीं बोलीं, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह यह आग्रह करने आईं थीं कि वह मुंबई लौट रही हैं, लेकिन पुलिस इस बीच यह ध्यान रखे कि उनके मामा की संपति पर कोई कब्जा न कर ले।

पुलिस ने सिविल का मामला बताते हुए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है। अलबत्ता, दिवंगत मामा की देखभाल करने वाले शख्स ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मकान की चाबी रखने की गुहार की है। इधर, पुलिस ने यह कहते हुए किसी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया कि मामला सिविल का है, लिहाजा वह कोर्ट में अपनी बात रखें। अमृता सिंह से जब मामले पर बात करने का प्रयास किया गया तो वह बिना जवाब दिए थाने से चली गईं।

क्लेमनटाउन थाने के प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला के अनुसार पता चला है कि मधूसूदन विम्बेट की दो बहनें ताहिरा और रुखसाना सुल्ताना हैं। अमृता सिंह रुखसाना की बेटी हैं। मधूसूदन अविवाहित थे और इधर काफी समय से बीमार चल रहे थे और कई दिनों से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती थे। शनिवार की भोर में उनका देहांत हो गया। मधूसूदन के पारिवारिक मित्रों ने अमृता सिंह को उनके निधन की सूचना दी।

इस पर दोपहर में वह अपनी बेटी सारा अली खान के साथ देहरादून पहुंची। यहां उन्होंने चंद्रबनी में मामा के पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया। यहां से निकल कर सीधे वह क्लेमेनटाउन स्थित मामा के घर पहुंची। वहां कुछ देर रहने के बाद वह थाने आ गईं। एसओ क्लेमेनटाउन ने बताया कि वह यह बताने आई थीं कि यह संपत्ति उनके मामा की है और वह तो मुंबई जा रही है, लेकिन यह देखा जाना चाहिए कि इस पर कोई कब्जा न कर लें। उनकी ओर से पुलिस को मौखिक जानकारी ही दी गई। कोई तहरीर या संपत्ति से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखाए गए।

वहीं, अब तक अमृता सिंह के मामा मधूसूदन की देखभाल कर रहे खुशीराम निवासी सोसाइटी एरिया ने क्लेमेनटाउन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मधूसूदन और उनकी संपत्ति की पिछले 23 साल से देखभाल कर रहे हैं। मधूसूदन का शनिवार भोर में देहांत हो गया। अमृता सिंह उनसे मधूसूदन के मकान की चाबी मांग रही हैं, जबकि मधूसूदन की इस संपत्ति को लेकर देहरादून के दो न्यायालयों में केस चल रहा है। खुशीराम ने पुलिस को मकान की चाबी देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चाबी लेने से इंकार कर दिया।

कुछ नहीं बोलीं अमृता, सारा ने चेहरा छिपाया

क्लेमेनटाउन थाने से बाहर आने पर अमृता से थाने आने का कारण पूछा गया तो उल्टे उन्होंने ने ही सवाल किया आप कैसे आ गए। हालांकि, उन्होंने संपत्ति को लेकर कोई भी बात नहीं की और गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गईं।

अदालत में चल रहा केस

पुलिस के अनुसार खुशीराम ने बताया कि मधूसूदन की ओर से कुछ साल पहले एक वसीयत की गई थी। इसके बाद संपत्ति को लेकर जिलाधिकारी समेत दो की अदालत में केस दायर किया गया। यह दोनों मामले विचाराधीन हैं। सूत्रों के अनुसार अमृता के मामा ने हाल में भी एक वसीयत बनाई है। लेकिन, उसमें क्या है। इसका पता वसीयत के खुलने के बाद ही चलेगा।

ताहिरा की तरफ से मेल मिली

एसएसपी निवेदिता कुकरेती के अनुसार कुछ दिन पहले ताहिरा ने उन्हें एक ई-मेल भेजी थी, जिसमें संपति को लेकर कुछ बातें लिखी गई हैं। इसके बारे में और कोई जानकारी उनके पास नहीं है। ताहिरा के भाई या किसी अन्य की तरफ से कोई पत्राचार या ई-मेल उन्हें नहीं मिला।

बोले पुलिस अध‍ि‍कारी 

धर्मेंद्र रौतेला (थानाध्यक्ष, क्लेमेनटाउन) का कहना है कि मामला सिविल का है। फिलहाल अमृता सिंह और खुशीराम से दस्तावेजों के साथ आने को कहा गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उससे मजिस्टे्रट को अवगत कराया जाएगा।
निवेदिता कुकरेती (एसएसपी, देहरादून) का कहना है कि अमृता और सारा ने उनसे मुलाकात नहीं की। दोनों के थाने जाने की सूचना मिली है। यह पता चला है कि संपत्ति को लेकर सिविल कोर्ट में मामला चल रहा है। इसलिए कुछ भी कहना उचित नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!