Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

10 हजार बेरोजगारों को मिलेगी सहकारिता में नौकरी: धन सिंह

रुद्रपुर। प्रदेश के 10 हजार बेरोजगारों को सहकारिता के जरिये रोजगार मिलेगा। इसमें सिर्फ उत्तराखंड के निवासी ही आवेदन कर सकेंगे। यह घोषणा प्रदेश के राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैंक भवन के शिलान्यास के दौरान की।

सहकारिता, उच्च शिक्षा व दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जिला सहकारी बैंक भवन का शिलान्यास शनिवार दोपहर किया। उन्होंने कहा कि 15 माह के अंदर भवन तैयार होगा। इस चार मंजिला इमारत में 200 किसानों के लिए सभागार भी होगा। बोले, प्रदेश में सहकारिता के जरिये नौकरियों का सृजन किया जाना है, जिसमें 10 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य है।

10 दिन के अंदर एक हजार नौकरियों की विज्ञप्ति जारी होगी। आइबीपीएस के जरिये बैंक कर्मियों की परीक्षा होगी, जिसमें सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही आवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सात लाख किसानों को एक लाख तक का ऋण तीन साल के लिए बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। जिसमें 26 जनवरी को ऋण सुविधा दी जाएगी।

इस मौके पर उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र मानस, बैंक सचिव, महाप्रबंधक हीरा राम, मेयर रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष बेहड़ आदि मौजूद रहे।

25 लाख खाताधारक का लक्ष्य

प्रदेश में को-आपरेटिव बैंक की 33 नई शाखाएं खोली जाएंगी। इसके लिए सरकार ने एक हजार करोड़ का लक्ष्य रखा है। मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के कुल 182 बैंक घाटे में थे, जबकि वर्तमान में ऐसे मात्र 42 हैं। इन्हें 30 मार्च तक अच्छी स्थिति में लाया जाएगा। 25 लाख लक्ष्य में से पांच लाख नए खाताधारक बना लिए हैं। सभी 13 जिलों में महिला बैंक खुलने हैं, जिनमें से 10 खुल चुके हैं।

मिलेगा मोबाइल एटीएम

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सभी बैंक शाखाओं में एटीएम स्थापित होंगे। उनसे बिना सरचार्ज के रुपया निकाला जा सकेगा। चार एटीएम 10 दिन के अंदर लगेंगे। इसके अतिरिक्त सभी जिलों को मोबाइल एटीएम की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश में कुल 100 डिजिटल केंद्र खुलेंगे। जहां पैसा निकासी, जमा व पासबुक प्रिंट के लिए मशीनें लगेंगी। जरूरत के अनुसार नए बैंक खुलेंगे।

महिला उद्यमियों को पांच लाख तक ऋण 

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मीडिया कर्मियों व पत्रकारों के लिए सहकारिता का निर्माण होगा। कैमरा व विभिन्न उपकरण खरीदने के लिए दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। महिला उद्यमियों के लिए पांच लाख तक का ऋण, हस्तशिल्पियों, कारीगरों व पावर ड्रिल आदि खरीदने को बिना ब्याज ऋण दिया जाएगा। इसके लिए 25 करोड़ की व्यवस्था की गई है। गरीब फेरी वालों को एक हजार का दैनिक ऋण 20 रुपये ब्याज पर दिया जाएगा। जबकि शैक्षिक निधि से मेधावियों को कोङ्क्षचग की सुविधा मिलेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!