Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी>>मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश>>2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री>>दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत>>‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, चार दिन में कमाए इतने करोड़ रूपए>>ऋषिकेश में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी गोली लगने से घायल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डंपिंग जोन को विकसित करने के लिए शीघ्र बनायें एक्शन प्लान : महाराज

  • रोप-वे की प्रगति को लेकर भी हुआ मंथन

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम परियोजना के दौरान बनाए गए डंपिंग जोन को जन सुविधाओं के लिए उपयोग में लाए जाने और रोपवे के निर्माण को लेकर शनिवार को लोनिवि, वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ शनिवार 14 अगस्त को बैठक कर कार्य योजना पर मंथन किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, यमुना कॉलोनी में लोक निर्माण, पर्यटन एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक पर चारधाम परियोजना के अंतर्गत 889 किमी में बने 350 डम्पिंग जोन की पर्यटन की दृष्टि से उपयोगिता पर मंथन किया।

उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चार धाम परियोजना के अंतर्गत बने सभी डंपिंग जोनों को पर्यटकों की सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जाए। डंपिंग जोन के तहत जितने स्थान चिन्हित किए गए उन सभी स्थानों का उपयोग कैरावन, पार्किंग, शौचालय, रेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट्स आदि गतिविधियों के उपयोग में लाई जाए।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम परियोजना के अंतर्गत 889 किमी० के दायरे में यात्रा मार्ग पर कुल 350 डम्पिंग जोन हैं। पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने हेतु 54 डम्पिंग जोन जिनका कुल क्षेत्रफल 125 बीघा है चिन्हित किये गये हैं। श्री महाराज ने बताया कि ऋषिकेश से माणा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर 06 डंपिंग जोन, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-109 पर 05 डंपिंग जोन, टनकपुर से पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर 30 डंपिंग जोन, ऋषिकेश से धरासू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-94 पर 03 डंपिंग जोन, धरासू से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-94 पर कुल 10 डंपिंग जोन जबकि धरासू से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-108 पर 01 डंपिंग जोन उपलब्ध है।

अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा लोक निर्माण एवं वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि तुरंत इस पर एक्शन प्लान तैयार करें ताकि समय पर इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सके।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोनिवि एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पर्यटन एवं ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर निर्माणाधीन रोकने पर चर्चा करने के साथ-साथ उनकी प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बैठक के दौरान देहरादून (पुरकुल गांव) से मसूरी (लाइब्रेरी चौक), कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर, ठुलीगाड़ से पूर्णागिरि, जानकी चट्टी (खरसाली) से यमुनोत्री, रानी बाग से नैनीताल, गौरीकुंड से केदारनाथ, गोविंद घाट से हेमकुंड, झलपाडी से दीवाडांडा, कीर्तिखाल से भैरव गढ़ी और क्यूंकालेश्वर महादेव मंदिर तक रोप-वे की प्रगति और तकनीकी पहलुओं पर भी विचार विमर्श किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव सुधांशु, सचिव वन विजय कुमार यादव, अपर सचिव अतर सिंह, अपर सचिव पर्यटन वाई.के. पंत, प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक, मुख्य अभियंता एन.एच. ओमप्रकाश, ब्रिडकुल प्रबंध निदेशक सी.एस. नेगी और आर.के. उनियाल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया सलाहकार,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!