Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

राहत भरी खबर : कोरोना के नए मामलों में आई कमी, देश में मिले 32,937 नए संक्रमित

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अगस्त 2021, सोमवार, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों को जारी किया। इसके मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32,937 नए मामले दर्ज हुए और 417 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं इस अवधि में कोरोना संक्रमण से 35,909 लोग ठीक हुए। फिलहाल देश में 3,81,947 सक्रिय मामले हैं।

54,58,57,108 लग चुकी वैक्सीन

भारत में अब तक कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) के लिए कुल 49,48,05,652 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जिसमें से 11,81,212 सैंपल की टेस्टिंग केवल रविवार को की गई। यह जानकारी सोमवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दिया है। जहां तक कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान की बात है तो अब तक कुल 54,58,57,108 वैक्सीन लगाई जा चुकी है जिसमें से बीते 24 घंटों में 17,43,114 वैक्सीन लगाई गईं।

राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र की ओर से मुफ्त वैक्सीन 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 56.81 करोड़ से अधिक डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 2.89 करोड़ से अधिक डोज इस्तेमाल के लिए मौजूद है।

2019 के अंत में चीन के वुहान में कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद इस घातक वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया को चपेट में ले लिया।

मार्च 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization, WHO)  ने इसे महामारी घोषित कर दिया। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 3,22,25,513 हो चुकी है और अब तक कुल 4,31,642 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि संक्रमण से अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 3,14,11,924 है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!