Breaking News :
>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

ABP सी वोटर सर्वे : उत्तराखंड में एक बार फ‍िर धामी सरकार

  • उत्तराखंड में फ‍िर लौटेगी धामी सरकार। नहीं बनेगी कांग्रेस-आप की बात, सर्वे में भाजपा मिल रहीं हैं 44 से 48

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, शनिवार, देहरादून। साल 2022 की शुरुआत में देश के 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। यह चुनाव काफी अहम है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। व‍िधानसभा चुनाव को लेकर क‍िए गए एबीपी-सी वोटर के सर्वे में राज्‍य में एक बार फ‍िर बीजेपी की सरकार बनती द‍िख रही है।

उत्तराखंड में सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 44 से 48 सीटें, कांग्रेस को 19 से 23 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तराखंड में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में किसे कितने वोट शेयर हासिल हो सकते हैं ? एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 43 फीसदी, कांग्रेस को 23 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 6 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ है।

उधर, उत्तराखंड की जनता ने मुख्‍यमंत्री के रूप में कांग्रेस नेता हरीश रावत को सबसे ज्‍यादा पंसद क‍िया है। जबक‍ि बीजेपी के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दूसरे नंबर पर हैं। अगले साल होने वाले व‍िधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उत्तराखंड में बड़े प्रयोग क‍िए हैं। मुख्‍यमंत्री के रूप में चार साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता ने तीन चेहरों को देखा है।

बीजेपी आलाकमान ने यहाँ हाल ही में पुष्‍कर स‍िंह धामी के रूप में नया मुख्‍यमंत्री बनाया है। ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर जनता का मूड जाना है। सर्वे के मुताब‍िक, बीजेपी युवा चेहरे के बल पर राज्‍य की सत्‍ता में दोबारा वापसी कर सकती है।

क‍िसे म‍िलेगा क‍ितना वोट

एबीपी सी वोटर सर्वे के मुताबिक, अगले साल होने वाले उत्तराखंड व‍िधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे अध‍िक 43 प्रत‍िशत वोट म‍िल सकते हैं। वहीं प्रदेश की मुख्‍य व‍िपक्षी पार्टी कांग्रेस के खाते में 23 प्रत‍िशत वोट जा सकते हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 6 प्रत‍िशत और अन्य दलों को 4 प्रत‍िशत वोट म‍िल सकता है।

उत्तराखंड में क‍िसे क‍ितनी सीट

सर्वे के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी सबसे ज्‍यादा सीटों के साथ एक बार फ‍िर सरकार बना सकती है। प्रदेश में बीजेपी को 44 से 48 सीटें म‍िल सकती हैं। कांग्रेस को 19 से 23 सीटें म‍िलने की बात कही गई है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 0 से 4 सीटें और अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

कौन पसंदीदा मुख्‍यमंत्री

एबीपी सी वोटर सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस नेता हरीश रावत को उत्तराखंड की जनता बतौर मुख्‍यमंत्री देखना चाहती है। हरीश रावत को सबसे ज्‍यादा 30.6 प्रत‍िशत लोगों ने पंसद क‍िया है। वहीं राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर स‍िंह धामी को 22 प्रत‍िशत लोगों ने पसंद क‍िया है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल को 9.6 प्रत‍िशत लोग बतौर मुख्‍यमंत्री देखना चाहते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!