Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

कुलगाम में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2022, शनिवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर निसार डार को मार गिराया है। अनंतनाग के सरहामा बिजबेहाड़ा इलाके में आज सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने इलाके में छिपे लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी कमांडर निसार को कुछ ही समय में मार गिराया। मारे गए आतंकी के शव को कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो आतंकी के शव व हथियारों को लेकर सुरक्षाकर्मी वहां से लाैट गए।

एक और मुठभेड़ जिला कुलगाम के चक्कसमाद इलाके में आज सुबह 4 बजे शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पाकर एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवान गांव में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। तभी इलाके में छिपे तीन से चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख अचानक से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दो जवान घायल हो गए। घायल साथियों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालते हुए सुरक्षाकर्मियों ने आतंकवादियों पर जवाबी फायर शुरू कर दिया। जब आतंकियों ने देखा कि सुरक्षाकर्मी उन पर हावी हो रहे हैं तो वे फायरिंग की आड़ में वहां से फरार होने में सफल हो गए।

आइजीपी कश्मीर विजयकुमार ने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर निसार डार के अनंतनाग मुठभेड़ में मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह हत्या सहित अन्य कई मामलों में वांछित था। वह 6 मई 2021 से आतंकवाद में सक्रिय था। पुलिस सूत्रों ने इस बात की पुष्टि भी की है कि कुलगाम मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों की पहचान रोहित यादव और अंकेश कुमार के तौर पर हुई है। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!