Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
देश

24 घंटे में 31 हजार 923 मामले सामने आए, 282 मौतें

नई दिल्ली,  देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 31 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 31 हजार 923 मामले सामने आए हैं और इस दौरान कोरोना के कारण 282 मौतें दर्ज की गई हैं। वहीं, 31 हजार 990 रिकवरी हुई हैं।

ताजा आंकड़ों के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,28,15,731 हो गई है, जिसमें से 4,46,050 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,01,604 सक्रिय मामले हैं। ये 187 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामले हैं।

सक्रिय मामले कुल मामलों का 0.90 फीसद हैं, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। इस बीच सकारात्मकता दर 2.09 फीसद है, यह लगातार 24 दिनों में तीन फीसद से कम है। वहीं, साप्ताहिक सकारात्मकता दर घटकर 2.11 फीसद हो गई है। यह पिछले 90 दिनों में तीन फीसद से कम रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी तक 3,28,15,731 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसमें से 31,990 रिकवरी पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई हैं। देश ने मार्च 2020 के बाद से अब तक की सबसे अधिक रिकवरी दर्ज की है और यह वर्तमान में 97.77 प्रतिशत है। वहीं, मृत्युदर 1.33 प्रतिशत है।

इसके अलावा, परीक्षण क्षमता को भी बढ़ाया गया है। पूरे भारत में अब तक कुल 55.83 करोड़ कोविड परीक्षण किए जा चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि 22 सितंबर तक COVID-19 के लिए कुल 55,83,67,013 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 15,27,443 नमूनों की टेस्टिंग बुधवार को की गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 83,39,90,049 खुराकें दी गई हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 71,38,205 खुराकें दी गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!