Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन मोड में है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अगुआई में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक टीम बनाई है।

धर्मेन्द्र प्रधान के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार से लखनऊ में हैं। कल पहले चरण की चुनावी बैठक के गुरुवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उनके साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर तथा भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पीएम नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित इस प्रदर्शनी का सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर ने अवलोकन किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां पर मौजूदगी में आज ही भाजपा चुनावी संगठन की बैठक होगी। जिसके बाद सभी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा चुनावी संगठन की बैठक में सभी प्रभारियों के काम का बंटवारा किया जाएगा। चुनाव प्रभारी गण गुरुवार को एक बार फिर से मंथन में लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपनी चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक शुरू कर दी है। भाजपा के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बुधवार को लखनऊ पहुंचकर भाजपा कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों, डिप्टी सीएम और अन्य मंत्रियों के साथ बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान बैठक में मौजूद थे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रभारियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव में क्षेत्र के प्रभारियों के साथ बैठक की। संगठनात्मक बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की योजनाओं और उन पर चर्चा की गई। बुधवार को परिचय बैठक थी। इस बैठक के बारे में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने बताया कि भाजपा संगठनात्मक पार्टी है और बूथ लेवल तक इसमें हमारे कार्यकर्ताओं का गठन है। यही विशेषता पूरे भारत में है। भाजपा के हर व्यक्ति को अपना दायित्व पता है कि किस कार्यकर्ता को क्या करना है। अब सरकार के अच्छे कामों को जनता तक पहुंचाएं यह संगठन का काम है।

पाटी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सहप्रभारी अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित प्रदेश के सभी चुनाव सहप्रभारी केन्द्र सरकार में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रिगण व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट व राज्यमंत्रियो सहित प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष सम्मिलित हुए।

बैठक में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सुश्री सरोज पाण्डेय (सदस्य राज्यसभा), केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सदस्य राज्यसभा), क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (पश्चिम क्षेत्र) संजय भाटिया, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (कानपुर क्षेत्र) सुधीर गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (गोरखपुर) अरविन्द मेनन, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (ब्रज) संजीव चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री व क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (अवध) सत्याकुमार, क्षेत्रीय चुनाव प्रभारी (काशी) सुनील ओझा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!