Breaking News :
>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा>>कालिंदी ट्रेक पर फंसे 29 ट्रेकर्स का सफल रेस्क्यू, हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंचाया>>भारतीय दवा कंपनियों के लिए खुशखबरी, अमेरिका में इन दवाओं पर नहीं लगेगा टैरिफ>>एशियन गेम्स 2026- भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल रद्द, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत>>सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव, भारी पुलिसकर्मी तैनात, हाईकोर्ट में सुनवाई आज>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर 1500 यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गौरीकुंड>>दिल्ली में प्रवासी बुद्धिजीवियों से CM धामी का संवाद, कहा- उत्तराखण्ड के विकास में प्रवासियों की महत्वपूर्ण भागीदारी>>रेड-ऑरेंज अलर्ट पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश
राजनैतिक-गतिविधियाँ

2019 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार: हरीश रावत

बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2019 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रदेश का भाजपा सरकार पर कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाएं बंद करने का आरोप लगाया। इस मौके पर उन्होंने गरुड़ में आयोजित माघी खिचड़ी के भंडारे में खिचड़ी खाई और कार्यकर्ताओं से मिशन 19 में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

कांग्रेस पार्टी कार्यालय गरुड़ में ब्लॉक प्रमुख भरत फर्सवाण की ओर से  आयोजित माघी खिचड़ी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता बहुत परेशान हो गई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जादूगर बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी और जीएसटी से आज लोग परेशान होकर आत्महत्या कर रहे हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता बहुत परेशान हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के दौरान चलाई गई कई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने त्रिवेंद्र रावत सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा की इस सरकार ने वृद्धजनों की पेंशन बंद कर दी। मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ यात्रा को बंद कर दिया है। गरीब जनता का राशन बंद कर दिया है। सब्सिडी बंद कर दी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पहाड़ के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ठोस योजना बनाई थी, लेकिन आज भाजपा ने सत्ता में आते ही सब योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में अपने कर्मो से पूर्णतया डूब जाएगी और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएगी।

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित माल्टा, नीबू, नांरगी का स्वाद भी लिया और माघी खिचड़ी भी खाई। इससे पूर्व गरुड़ पहुचने पर कार्यकर्त्ताओ ने ढोल-नगाड़ों और घुघुते की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्सवाण, रंजीत डसीला, प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्या, रंजीत दास, रणजीत रावत, गिरीश कोरंगा, पुष्पा कोरंगा  समेत दर्जनों कॉंग्रेसी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!