Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के ऐतिहासिक सौ दिन पूर्ण

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक ‘ ने की एक प्रेस वार्ता

‘‘इस छोटी सी अवधि में दशकों से लटके पड़े विवादास्पद मसलों का समाधान किया गया और यह निश्चित रूप से हर तरह से उल्लेखनीय है।’’  —-  केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक ‘

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में नोटबन्दी व जी एस टी जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए थे जिनके परिणाम स्वरूप पुनः पूर्ण बहुमत के साथ फिर से भाजपा केंद्र की सत्ता में आयी। दूसरी बार भी केंद्र में प्रधान मंत्री मोदी ने नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनी। इस कार्यकाल के १०० दिनों के दौरान ही सरकार ने एक के बाद एक कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। सरकार के इस कार्यकाल के पहले सौ दिन आज तक के सबसे बड़े ऐतिहासिक फैसलों के लिए राजनीति के क्षेत्र में हमेशा याद रहेगा।
आज, सोमवार, ७ सितम्बर २०१९ को मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के ऐतिहासिक 100 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष में देहरादून के एक होटल में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करने हेतु, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल ‘निशंक ‘ ने एक प्रेस वार्ता की। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर निशंक ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस छोटी सी अवधि में दशकों से लटके पड़े विवादास्पद मसलों का समाधान किया गया और यह निश्चित रूप से हर तरह से उल्लेखनीय है।’’इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू तथा प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता राज्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के मिलने के बाद 30 मई 2019 को शपथ ग्रहण करने के उपरान्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों दूसरी बार सरकार गठित की।
अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में मोदी सरकार ने ऐसे कई बड़े व कड़े फैसले लिए जिससे एक नया इतिहास रच गया।
मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक कानून से आजादी दिलाने के लिए मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में भी तीन तलाक के खिलाफ बिल लेकर आयी इसे राज्यसभा में पास नहीं करा पाई लेकिन सरकार की इस पहल का मुस्लिम महिलाओं ने जोरदार समर्थन किया जिसका फायदा उन्हें चुनाव में मिला। अपने दूसरे कार्यकाल में मोदी सरकार बड़ी तैयारी के साथ अपने पहले ही सत्र में इस कानून को पास कराकर मुस्लिम महिलाओं को इस कुप्रथा से निजात दिलाते हुए एक नया इतिहास रच दिया।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं अनुच्छेद 35 A को खत्म कर, जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने का मोदी सरकार ने एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसके साथ जम्मू – कश्मीर तथा लद्दाख को केन्द्र शासित प्रदेश (यूनियन टेरिटरी) बनाने का एक ऐतिहासिक व बेहद महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया।
मोदी सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक में देश के सभी किसानों को पेंशन देने के लिए किसान सम्मान योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तरह देश के 15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 6000 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही किसानों को आय दोगुनी करने के लिए 14 सूत्रीय रोडमैप पर भी काम शुरु कर दिया गया है।
सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट के बैठक में छोटे व्यापरियों के लिए पेंशन योजना को मंजूरी दी। इस योजना के देश के करीब 3 करोड़ छोटे खुदरा व्यापारियों को 60 साल की उम्र के बाद 3000 हजार रुपए हर महीने पेंशन मिलेगी।
सरकार ने देश के 10 बड़े बैंको का 4 बैंकों में विलय कर दिया है। आर्थिक सुधारों के मामले में लिया गया नरेंद्र मोदी सरकार का यह सबसे बड़ा फैसला है। देश के सभी लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की। योजना के तहत 2024 तक देश के हर घर तक पानी का साफ पानी पहुंचाने के लिए 3.5 लाख करोड़ से अधिक की राशि जल जीवन मिशन पर खर्च करने की योजना है।
सरकार ने लोगों को ट्रैफिक नियमों के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से एक सख्त, नया मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम 2019 लागू किया। अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना चुकाना होगा। हर गलती के लिए जुर्माने और सजा को सख्त बना दिया है। बिना हेलमेट ड्राइविंग, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के ड्राइविंग करने, अनियंत्रित रफ्तार, सिग्नल की अनदेखी समेत हर गलती के लिए जुर्माने और सजा को सख्त बना दिया है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में अंतरिक्ष में देश का अब तक का सबसे बड़ा और गौरवशाली मिशन, चंद्रयान – २ लगभग ९५ फीसदी सफल हो चुका है और आज देश विज्ञान एवं तकनिकी के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में गिना जाने लगा है।
इसके अतिरिक्त विविन्न क्षेत्रों में अनेकों बड़ी व छोटी योजनाओं को प्रारम्भ कर मोदी सर्कार ने आम जन के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाये।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *