Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

सौभाग्य से मिलेंगे 3.52 लाख घरों को बिजली कनेक्शन

देहरादून : प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत उत्तराखंड में 3.52 लाख घरों में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। इस योजना का शुभारंभ नौ मार्च को केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह करेंगे। दून के पवेलियन मैदान में आयोजित होने वाले समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे।

तैयारियों को लेकर सचिव ऊर्जा राधिका झा ने यूपीसीएल अधिकारियों के साथ सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक की। उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल एवं एपीएल परिवारों व शहरी क्षेत्र के बीपीएल परिवार योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण भी करा सकते हैं।

योजना के तहत बीपीएल परिवारों को निश्शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। घर के भीतर की वायरिंग से लेकर एलईडी बल्ब भी दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के एपीएल परिवारों को 500 रुपये में कनेक्शन जारी होगा। इस रकम को दस किश्तों में वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना को दिसंबर, 2018 तक पूरा करना है। सचिव ऊर्जा के अनुसार मुख्य कार्यक्रम देहरादून में होगा। इसमें केंद्रीय सचिव ऊर्जा अभय कुमार भल्ला और संयुक्त सचिव वितरण एके वर्मा भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा हर जिले में भी प्रभारी मंत्री चिह्नित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने सचिव ऊर्जा को अवगत कराया कि समारोह की तैयारी के लिए कमेटी गठित कर दी हैं। बैठक में निदेशक परियोजना एमके जैन, निदेशक परिचालन अतुल अग्रवाल, निदेशक मानव संसाधन पीसी ध्यानी, सौभाग्य के नोडल अधिकारी आरएस बुर्फाल, मुख्य अभियंता एके सिंह, एमसी गुप्ता, एके बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!