Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल देहरादून

देहरादून : क्या यह वही दून है, जो कभी रिटायर्ड लोगों का शहर माना जाता था। यहां का सुकूनदायक माहौल और स्वच्छ आबोहवा रिटायरमेंट के बाद जिंदगी की दूसरी पारी को नई गति देती थी। शहरीकरण की अंधी दौड़ में हम दून के उस सुकून को बेहद पीछे छोड़ आए हैं, जो शहर कभी स्वच्छ आबोहवा के लिए जाना जाता था। उसकी गिनती आज देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में होने लगी है। जानकारी बेहद हैरानी वाली है कि वायु प्रदूषण में दून का नाम देश के 273 शहरों में छठे सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल हो चुका है। हाल ही में संसद में रखी गई केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट में हमारे शहर की यह स्याह तस्वीर उजागर हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक दून में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर)-10 की मात्रा मानक से चार गुना 241 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर (वार्षिक औसत) पाई गई है। जबकि यह 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

दून की फिजा में घुलते जहर को हर दूनवासी महसूस कर सकता है और अब तो आकंड़े भी चीख-चीख कर कह रहे हैं कि सांसों में घुलते जहर को नहीं थामा गया तो नतीजे बेहद भयानक होंगे। पर जिस प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर प्रदूषण पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी है, उसकी भूमिका तो आंकड़े एकत्रित करने से आगे ही नहीं बढ़ रही।

दून के जिस संभागीय परिवहन कार्यालय में हर साल करीब 54 हजार नए वाहन पंजीकृत हो रहे हैं, वह भी यह जानने की कोशिश नहीं कर रहा कि शहर में कितने वाहन मानक से अधिक धुआं छोड़ रहे हैं। जिस दून शहर में वायु प्रदूषण का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है, वहां प्रदेश की सरकार भी बैठती है।

यह बात और है कि आज तक किसी भी सरकार की प्राथमिकता में दून का वायु प्रदूषण रहा ही नहीं। विपक्ष का शोर भी कभी बढ़ते वायु प्रदूषण पर सरकार की खामोशी को नहीं तोड़ पाया। कुछ सामाजिक संगठन जरूर दून की आबोहवा को लेकर सुसुप्त सरकार को जगाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इनकी आवाज सुनता ही कौन है।

वायु प्रदूषण में टॉप टेन राज्य 

राज्य———प्रदूषण का स्तर

झारिया———-280 (पीएम-10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर)

दिल्ली———–278

भिवाड़ी———-264

वाराणसी——–256

बरेली————253

देहरादून———241

गाजियाबाद—–235

फिरोजाबाद—–223

सहारनपुर——-218

कानपुर———-217

बनेगी रणनीति 

आरटीओ सुधांशु गर्ग के मुताबिक मानक से अधिक धुआं उगल रहे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। चेकिंग अभियान तेज किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी हैं कारण 

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसएस राणा के मुताबिक वायु प्रदूषण के बढऩे सबसे बड़ा कारण वाहन और अवैध तरीके से चल रहे प्रतिबंधित श्रेणी के जनरेटर हैं। इसके अलावा दून में निर्माण कार्य भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!