Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंडोली में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र का किया उद्घाटन>>‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>उत्तराखंड परिवहन निगम की बड़ी तैयारी, देहरादून-दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी हाइड्रोजन बसें>>सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय
उत्तराखण्ड

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी ने कुछ इस तरह मनाया न्यू इयर

मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी की खूबसूरत वादियों में पांच दिनों की छुट्टियां और दो दिन का फिल्म शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद अभिनेता शरमन जोशी फिल्म यूनिट के साथ वापस मायानगरी मुंबई लौट गए। अभिनेता शरमन जोशी की फिल्म काशी की दो दिवसीय शूटिंग धनोल्टी, बार्लोगंज के होटल जेपी रेसीडेंसी मेनोर, मालरोड के अंबेडकर चौक, लाईब्रेरी चौक, कैमिल्स बैक रोड पर आदि लोकेशंस पर संपन्न हुई।

अपनी अदाकारी से फिल्म जगत में एक खास पहचान बना चुके अभिनेता शरमन जोशी पिछले कुछ दिनों से मसूरी में थे। यहां विभिन्न स्थानों पर फिल्म की शूटिंग करने के साथ ही उन्होंने प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। इस दौरान मसूरी में शरमन जोशी और नवोदित अभिनेत्री ऐश्वर्या पर अनेकों सीन फिल्माए गए।

होटल जेपी रेजीडेंसी मेनोर के टैरेस पर फिल्म के एक्शन सीन भी शूट किए गए। शरमन जोशी ने बताया कि फिल्म की अधिकांश शूटिंग बनारस में की गई है। कुछ शूटिंग मसूरी और धनोल्टी में हुई और बाकी सीन मुंबई में फिल्माए जाएंगे। फिल्म इसी साल मई में दर्शकों के लिए रीलीज होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनकी बहन गंगा खो जाती है, जिसकी तलाश के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म की हीरोइन एश्वर्या से होती है। जो एक पत्रकार के किरदार में है और उन्हें एश्वर्या से प्यार हो जाता है, फिर कहानी में कई रोचक मोड़ आते हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान शरमन जोशी ने अपने प्रशंसकों के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए और उनको ऑटोग्राफ दिए। इससे पहले पांच दिनों की छुट्टियों के दौरान शरमन जोशी ने लंढौर कैंट के लालटिब्बा, चार दुकान, हैप्पी वैली बुद्धामंदिर, जॉर्ज एवरेस्ट, क्लाउड एंड, बिनोग हिल और दूधली भदराज ट्रैकिंग का मजा लिया।

उन्होंने अपने पारिवारिक मित्रों के साथ नया साल मसूरी में ही मनाया। उन्होंने बताया कि उनकी दूसरी फिल्म बबलू बैचलर की शूटिंग भी चल रही है और वह भी इसी साल रीलीज होगी। फिल्मों के साथ ही वह राजू राजा राम और मैं, मैं और तुम नाटकों में भी कार्य कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!