Breaking News :
>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान>>मुख्यमंत्री धामी ने वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर जताया दुख, उनके आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप का किया शुभारंभ>>शिक्षक समाज की दिशा और आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करते हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी
उत्तराखण्ड

सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, उत्‍तराखंड में बारिश के आसार

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी के बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान उम्मीदों से भरा है। रविवार से सूबे में मौसम रंग बदल सकता है और महाशिवरात्रि तक पहाड़ों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे हैं। ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की भी संभावना है।

प्रदेश में लंबे समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसका असर खेती पर भी नजर आने लगा है। कृषि और राजस्व विभाग के सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य में कम बारिश के कारण गेहूं की फसल को दस से तीस फीसद नुकसान पहुंचा है। इनमें सर्वाधिक प्रभावित रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा हैं।
यहां यह आंकड़ा क्रमश: 30 और 20 फीसद है। इसके अलावा चम्पावत, चमोली और उत्तरकाशी की रिपोर्ट मिलनी अभी बाकी है। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कम बारिश के कारण फसलों को नुकसान की आशंका है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट में यह ज्यादा चिंताजनक नहीं है, लेकिन प्रभावित किसानों को राहत देने पर सरकार विचार कर रही है।
दूसरी ओर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक जनवरी से एक फरवरी तक बारिश में 73 फीसद की कमी रही है। आमतौर पर इस अवधि में 65.1 मिमी बारिश होती है, जो इस बार 17.5 मिमी रही। इसी तरह पिछले नवंबर और दिसंबर में यह कमी 66 फीसद रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने लगा है। इससे कुछ इलाकों में मध्यम वर्षा भी हो सकती है। इससे खेती-किसानी को कुछ राहत मिल सकेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!