Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड

मुस्लिम परिवार ने पेश की इंसानियत की मिसाल, हिंदू रीति-रिवाजों से कराई यह शादी

देहरादून : लव जेहाद और धर्म परिवर्तन के कड़वाहट भरे माहौल पर छिड़ी बहस के बीच दून के एक मुस्लिम परिवार ने इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है। दून के सिग्नल मंडी निवासी मोइनुद्दीन ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं और न उन्हें बड़ी-बड़ी बातें करना ही आता। लेकिन, इतना जरूर जानते हैं कि खून किसी का भी हो, उसका रंग लाल ही होता है। मोइनुद्दीन के लिए इंसानियत से बड़ा कोई धर्म-मजहब नहीं और यह नजरिया उनका तब भी नहीं बदला था, जब 15 साल पहले उन्होंने अनाथ राकेश रस्तोगी के सिर पर स्नेह का हाथ रखा।

 

राकेश को गले लगाने के बाद भी मोइनुद्दीन के परिवार ने उसे मुस्लिम रीति-रिवाजों में नहीं ढाला। बल्कि, राकेश के हिंदू रीति-रिवाजों को भी अपने परिवार का हिस्सा बना लिया। अब जब राकेश के विवाह की बारी आई तो उनके आंगन में धूमधाम से बारात निकाली गई और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सभी रस्में निभाई गईं।
मोइनुद्दी व उनकी पत्नी कौसर जहां बीते चार-पांच साल से राकेश के लिए हिंदू परिवार की लड़की तलाश रहे थे। लेकिन, जहां भी बात बनती, वहां सवाल उठ खड़ा होता कि 12 वर्ष की उम्र से मुस्लिम परिवार का हिस्सा होने के कारण कहीं लड़का भी मुसलमान न बन गया हो। नतीजा, कई रिश्ते जुड़ने से पहले ही टूट गए। हालांकि, इस दंपती ने हार नहीं मानी और बेटे राकेश के लिए हिंदू लड़की की तलाश जारी रखी। आखिरकार मोथरोवाला निवासी आत्माराम चौहान की बेटी सोनी चौहान पर आकर उनकी तलाश खत्म हुई।
सोनी व उसके परिजन जब राकेश को देखने सिग्नल मंडी स्थित उसके घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख अवाक रह गए। मुस्लिम परिवार का हिस्सा होने के बावजूद राकेश के कमरे में विभिन्न देवी-देवताओं के चित्र लगे थे। इंसानियत की इस खूबसूरत तस्वीर को देखकर उन्होंने शादी के लिए झट से हां कर दी। बस! फिर क्या था, चट मंगनी और पट ब्याह।
शुक्रवार को मोइनुद्दीन के घर से मोथरोवाला के लिए धूमधाम से बरात निकली और सभी संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुए। शाम को जब मोइनुद्दीन बहू-बेटे के साथ घर लौटे तो न सिर्फ उनके परिजन, बल्कि आसपास के लोग भी स्वागत को उमड़ पड़े। शनिवार को राकेश और सोनी ने पास के कालिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर मंदिर की परिक्रमा की। मोइनुद्दीन के अपने दो बेटे जुबेर व दानिश और दो बेटी गुलशां व फिजा हैं, मगर वह राकेश को ही बड़ा बेटा मानते हैं। उनकी पत्नी कौसर जहां कहती हैं, ‘इससे बड़ी खुशी क्या होगी कि अब मुझे एक और बेटी के रूप में बहू सोनी मिल गई है।’
रिसप्शन में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन
मोइनुद्दीन ने रविवार को बेटे राकेश रस्तोगी के विवाह का रिसेप्शन रखा है। व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे कौसर जहां के भाई इरशाद ने बताया कि इंसानियत का गवाह बने इस विवाह में अधिक से अधिक लोग शामिल हो सकें, इसके लिए सिर्फ शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। क्योंकि, कई शाकाहारी लोग उस जगह भोजन करने से परहेज करते हैं, जहां मांसाहार भी होता है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों से रिसेप्शन में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!