Breaking News :
>>विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा- मुख्यमंत्री>>एशियन गेम्स 2026- नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक>>कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स का सकुशल रेस्क्यू, अभियान पूर्ण>>ओडिशा में बाढ़ का कहर, चार दिन में 1.40 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील>>मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण>>बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार>>उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान>>कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच>>सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित>>बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत>>पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा>>सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत>>जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश>>सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन>>जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम>>वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन>>19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब>>‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम>>दिल्ली-NCR की दुष्कर्म घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, निर्भया कांड की यादें हुईं ताजा
उत्तराखण्ड

शराब पीकर आने पर टोका तो भांजे ने छूरी घोंपकर ली मामा की जान

हल्द्वानी : दारू पीकर घर आने पर भांजे को डांटना वृद्ध मामा को भारी पड़ गया। भांजे ने छुरी घोंप कर उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के पीछे रुपयों का लेन-देन भी कारण रहा। हत्या को अंजाम देने के बाद फरार भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वृद्ध के बेटे की ओर से बनभूलपुरा थाने में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मूल रूप से उत्तरप्रदेश के ग्राम युसुफपुर, जानसठ, थाना भोपा, जिला मुजफ्फरनगर निवासी शफीक (70) यहां मीट मार्केट, लाइन नंबर 14, बनभूलपुरा में तीन साल से किराये पर रहते थे। वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे। उनका बेटा वसीम भी 15 दिन पहले यहां आकर कपड़े बेचने लगा।

शफीक का भांजा मंसाद निवासी ग्राम व थाना खालापार, मुजफ्फरनगर भी पिछले छह साल से आजादनगर के लाइन नंबर 18 में रहकर कपड़ों की फेरी लगाता है।

वसीम ने बताया कि मंसाद नशे में धुत होकर घर आया और सो गया। जब वह अपने पिता शफीक के साथ वापस लौटा तो मंसाद चला गया। कुछ देर बाद वह फिर नशे में धुत होकर आ गया। मामा शफीक ने दारू पीकर आने पर मंसाद को डांटा और जाने के लिए कहा।

इस पर नशे में धुत मंसाद ने घर में रखे छुरी से शफीक पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद सामान लेकर बेटा वसीम लौटा तो खून से लथपथ पिता को जमीन पर पड़ा देखा।

आसपास के लोगों के साथ वसीम पिता को बेस अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी दिनेश ढौंडियाल ने बताया कि मंसाद को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया गया है। नशे में होने से मंसाद सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। मामा-भांजे के बीच रुपयों का लेन-देन होने का मामला भी प्रकाश में आया है। मंसाद ने मामा शरीफ से रुपये उधार लिए थे। शरीफ बार-बार मंसाद से रुपये लौटाने के लिए कहता था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!