Breaking News :
>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार>>उत्तराखंड में सोलर बिजली महंगी करने की मांग खारिज, आयोग ने बरकरार रखा 19% सीयूएफ>>दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के खिलाफ होर्डिंग, SIR पर रणनीति को लेकर मंथन>>देहरादून में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, आशारोड़ी से मोहब्बेवाला तक सुरक्षा उपाय मजबूत>>रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद>>साधुराम इंटर कॉलेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 153 मरीजों ने उठाया लाभ>>आपदा प्रभावित परिवारों के क्षति का आंकलन करेगी उच्च स्तरीय टीम: डॉ धन सिंह रावत>>चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार>>शहीद सैनिकों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>आपदा न्यूनीकरण के लिए रिवर ड्रेजिंग पर जोर, टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश>>विधानसभा चुनाव-2027 की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा, चिन्हित मतदान केंद्रों पर आश्वस्त सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा>>एसआईआर विवाद के बीच स्मृति ईरानी का कांग्रेस पर हमला, बोलीं- लोकतंत्र को निशाना न बनाएं>>ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का कर्टेन रेजर, ऊर्जा सुरक्षा और नवाचार पर जोर>>सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना कितना फायदेमंद? जानें फायदे, नुकसान और सही तरीका
उत्तराखण्ड

विदेशी महिला ने डॉक्‍टर को बनाया शिकार, ठगे 91 हजार रुपये

देहरादून : विदेशी फेसबुक फ्रेंड ने दून के एक चिकित्सक से 91 हजार रुपये ठग लिए। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने विदेशी महिला समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

डॉ.जेके मिश्र का हरिद्वार रोड पर क्लीनिक है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नवंबर में फेसबुक पर वेन्सिया गॉडविन नाम की महिला की उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसे स्वीकार करने के बाद दोनों में चैटिंग होने लगी। कुछ दिन बाद महिला ने कहा कि वह फेसबुक पर ज्यादा देर नहीं रहती, लिहाजा उसने एक मोबाइल नंबर देते हुए वाट्सएप पर चैटिंग करने का आग्रह किया।

वाट्सएप पर चैटिंग के दौरान वेन्सिया ने बताया वह भारत घूमने आना चाहती है। कहा कि जब वह उसे घुमाने के लिए तैयार होंगे, तभी वह भारत आएगी। इस पर उन्होंने हामी भर दी। इसके एक रोज बाद उसने वाट्सएप पर संदेश दिया कि वह 28 दिसंबर को दिल्ली आ गई है। दिल्ली पहुंचने पर वेन्सिया ने उन्हें फोन कर बताया कि उसका वीजा यहां वैध नहीं है, लिहाजा उस पर कस्टम ने पेनाल्टी लगा दी है। उसके पास रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड का पचास हजार पाउंड का डीडी है, जो लंदन जाने पर ही कैश होगा।

उसने कहा कि वह कस्टम के एकाउंट में 35,800 रुपये जमा करा दें। इस पर उन्होंने कस्टम का अधिकारी बनकर फोन करने वाले देवाशीष नाम के शख्स के खाते में उक्त रकम जमा करा दी। अगले दिन विदेशी महिला का फिर फोन आया, तब उसने बताया कि वह लंदन पहुंच गई।

मगर रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड ने उसके डीडी को कैश करने के लिए 55,200 रुपये और मांगे हैं। डॉक्टर ने यह रकम भी देवाशीष के खाते में जमा करा दी। 30 दिसंबर को वेन्सिया ने चिकित्सक को एक लिंक भेजा और कहा कि पैसे उनके खाते में भेजे जा रहे हैं, लेकिन यह झूठ निकला। कुछ दिन बाद विदेशी ने एक लाख रुपये और मांगे तो चिकित्सक को ठगे जाने का शक हुआ।

इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच के साथ साइबर सेल के माध्यम से फेसबुक की भी जांच की जा रही है। चिकित्सक ने जिस बैंक में रकम जमा कराई है, वह असोम में है। वहां भी संपर्क किया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!