Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
पर्यावरणसुर्खियाँ

वाहनों के अत्यधिक शोर से शहरों में हो रहा है ध्वनि प्रदूषण

देहरादून की शांत बादियॉ भी अब शांत कहॉ ?
धरा-पुकारती, देहरादून। आज मनुष्य कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त है। किसी को नाक की बीमारी होती है तो किसी को कान की, किसी को गले की बीमारी तो किसी को पेट की। इनमें से ज्यादातर बीमारियों को हम स्वयं ही निमंत्रण देते हैं। वायु को प्रदूषित करेंगे तो उससे भी हम स्वयं ही बीमार हो जायेंगे। शहर में कचरा फैलायेंगे तो मच्छर आदि के जमा होने से हमें ही नुकसान है। आधुनिकता की दौड़ में, एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में मनुष्य यह भी भूल जाता है कि उसके द्वारा जोड़ी जा रही भौतिक वस्तुयें ही उसके लिये बड़ी मुसीबत का कारण भी बन सकती हैं। शहर में वाहनों, प्रेशर हॉर्न, लाउडस्पीकर व अन्य प्रकार का कान फोड़ देने वाला शोर यदि इसी गति से बढ़ता गया तो आने वाले समय में शहर बहरा भी हो सकता है। लोगों को सुनने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड भी मानता है कि शहर के लगभग हर हिस्से में उनके द्वारा तय मानक से करीब दस से पन्द्रह प्रतिशत शोर अधिक है। चिकित्सकों की मानें तो लगातार क्षमता से अधिक शोर सहन करने के बाद व्यक्ति स्थायी बहरेपन का शिकार हो जाता है। हद तो यह है कि राज्य के सबसे बड़ा सरकारी दून व पंडि़त दीनदयाल उपाध्याय जैसे साइलेंट जोन अस्पताल में भी मरीजों को ध्वनि प्रदूषण से परेशानी का सामना करना पड़ता है। राज्य बनने के बाद से शहर की स्थिति में तेजी से बदलाव आया। कभी शांत शहर के नाम से जाने जाना वाला देहरादून वाहनों और फैक्ट्रियों की बढ़ती संख्या से दबता चला गया। वाहनों और फैक्ट्रियों के शोर ने यहॉ रहने वाले लोगों का चैन मानो छीन ही लिया । डॉक्टरों के अनुसार एक व्यक्ति में सामान्य तौर पर षोर बर्दाश्त करने की क्षमता 40 डेसीबल से 60 डेसीबल तक होती है। ऐसी स्थिति में गौर करें तो कामर्सियल व इंडस्ट्रीयल एरिया में शोर मानक से कहीं अधिक हो रहा है। इसके अलावा शादियों में, पार्टियों में, सड़कों में नेताओं के भाषण हों या फिर रैलियों का शोर भी अत्यधिक खतरनाक साबित हो रहा है। रैली निकालने वाले यह नहीं सोचते कि जहॉ से होकर हम जा रहे हैं वहॉ हो सकता है कोई अस्पताल हो और उसमें मरीज उसका अपना भी हो सकता है, तो उस मरीज को कितनी परेशानी होगी। इसलिये हमें ऐसा कार्य करना चाहिये जिससे कि दूसरे को भी परेशनी न हो और अपना काम भी हो जाय।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!