Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
उत्तराखण्ड

वायु सेना के हेलीकॉप्टर से केदारपुरी पहुंचेंगी भारी मशीन

रुद्रप्रयाग : प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को समय से पूरा करने के लिए एक बार फिर भारी मशीनें केदारनाथ पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए सरकार का वायु सेना के साथ पत्राचार चल रहा है। हालांकि, वर्ष 2015 में भी वायु सेना के सबसे बड़े एमआइ-27 हेलीकॉप्टर से डंफर और जेसीबी मशीनें केदारपुरी पहुंचाई गई थी, लेकिन इस बार काम अधिक व समय कम होने के कारण सरकार ने और मशीनें भेजने का निर्णय लिया है।केदारनाथ धाम अभी तक सड़क मार्ग से नही जुड़ पाया है, जिससे यहां निर्माण संबंधी कार्यों के लिए मजदूरों या घोड़े-खच्चरों का सहारा लेना पड़ता है। शीतकाल के छह महीने तो कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

बीते वर्ष 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां नई केदारपुरी बसाने के लिए पांच महत्वाकांक्षी योजनाओं की नीव रखी थी और राज्य सरकार को इन्हें पूरा करने के लिए छह माह का समय दिया था। यही वजह है कि कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार यहां भारी मशीनें भेजने की तैयार कर रही है।

वर्तमान में तीन डंफर, दो जेसीबी व एक पोकलैंड मशीन के जरिये निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) व लोक निर्माण विभाग यहां कार्य कर रहे हैं। लेकिन, आपदा के दौरान मंदिर के पीछे व आसपास जमा हुए बड़े-बड़े बोल्डरों और लाखों टन मलबे को तय समय तक हटाना इन मशीनों से संभव नहीं है। इसीलिए सरकार अब तीन डंफर व तीन जेसीबी मशीन केदारपुरी पहुंचाने की तैयारी कर रही है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि मशीनों को वायु सेना के एमआइ-27 हेलीकॉप्टर से केदारपुरी पहुंचाया जाएगा। इसके लिए वायु सेना को पत्र भेजा गया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!