Breaking News :
>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन
उत्तराखण्ड

टिहरी जिले के 88 विद्यालयों में नहीं हैं शौचालय

नई टिहरी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए देशभर में शहर-कस्बों को खुले में शौच से मुक्त करने की कवायद चल रही है। सरकारों के साथ ही छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठन लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। लेकिन, विद्यालयों में शौचालय ही न हों तो फिर इस जागरूकता के क्या मायने रह जाते हैं। गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में तो सरकारी विद्यालयों का यही हाल है। यहां जो छात्र-छात्राएं स्वच्छता को लेकर रैलियां निकाल रहे हैं, उन्हें स्वयं शौचालय के लिए जूझना पड़ रहा है। बात टिहरी जिले की ही करें तो यहां 88 प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में आज तक शौचालय बने ही नहीं। हैरत देखिए कि शिक्षा विभाग भी इस ओर बेखबर है।

गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए विद्यालयों में बिजली-पानी के साथ ही शौचालयों का होना भी अनिवार्य है। लेकिन, टिहरी जिले में शिक्षा विभाग के लिए शायद इसके कोई मायने नहीं। यही वजह है कि जिले के 88 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आज तक शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया। यही नहीं, जिन विद्यालयों में शौचालय हैं भी, वहां या तो पानी का संयोजन नहीं है या फिर वर्षों पुरानी जर्जर पेयजल लाइनों के सहारे गुजर करनी पड़ रही है। विडंबना देखिए कि इन लाइनों पर पानी की सुचारु आपूर्ति भी नहीं होती। ऐसे में शौचालयों का होना-न होना बराबर है। जिले में ऐसे ही 356 विद्यालय हैं, जहां पानी उपलब्ध न होने के कारण शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा। सोचिए! इस हाल में क्या जिले को खुले में शौच से मुक्त करने का सपना वास्तव में साकार हो पाएगा।

जिले में शौचालय विहीन विद्यालय

विकासखंड————-विद्यालयों की संख्या

देवप्रयाग——————-31

भिलंगना——————-22

कीर्तिनगर—————–20

जाखणीधार—————-06

थौलधार——————–06

प्रतापनगर—————–03

इतने विद्यालयों में नहीं पानी की सुविधा

विकासखंड———विद्यालयों की संख्या

भिलंगना—————-73

नरेंद्रनगर—————-52

प्रतापनगर—————46

देवप्रयाग—————-44

जाखणीधार————-37

जौनपुर——————36

थौलधार—————–33

कीर्तिनगर—————20

चंबा———————-15

जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक), टिहरी गढ़वाल सुदर्शन बिष्ट का कहना है कि छूटे विद्यालयों में शौचालय निर्माण की स्वीकृति तो मिली चुकी है, लेकिन अब तक इसके लिए बजट उपलब्ध नहीं हो पाया। बजट मिलते ही प्रथमिकता से शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

अन्य पर्वतीय जिलों की स्थिति

  • चमोली जिले में सिर्फ जोशीमठ विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय लौंग में अपना शौचालय नहीं है।
  • पौड़ी जिले के कुल 1566 प्राथमिक विद्यालयों में से 79 में पानी न होने से शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा। इसी तरह 44 हाईस्कूलों में भी पानी न होने से शौचालय बंद पड़े हैं।
  • उत्तरकाशी जिले के 732 प्राथमिक विद्यालयों में से 152 शौचालय विहीन हैं। जबकि, 443 उच्च प्राथमिक व इंटर कॉलेजों में से 51 में शौचालय नहीं हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले के 549 प्राथमिक विद्यालयों में से 105 में पानी न होने के कारण शौचालय बंद पड़े हैं। जबकि, 146 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में से 20 में पानी नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!