Breaking News :
>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
ताज़ा खबरेंदेश

रोहित शेट्टी अजय देवगन एक बार फिर मिलकर बनाएंगे फिल्म ‘गोलमाल 5’

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ३० नवम्बर, २०१९ शनिवार। बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में से एक गोलमाल फिल्म का जल्द ही अगला पार्ट आने वाला है। कॉमेडी फिल्मों की बात की जाए तो गोलमाल की सभी फिल्मों ने हमेशा से ही लोगों को खूब हंसाया है। अब फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की तैयारी करनी शुरू कर दी है। इस फिल्म में पहले की ही तरह अजय देवगन लोगों को हंसी का डोज़ देने वाले हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सूर्यवंशी पर काम कर रहे हैं जिसके तुरंत बाद वो गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हाल ही में मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार गोलमाल की पांचवी सीरीज़ की स्क्रिप्ट और कॉन्सेप्ट तैयार हो चुका है जिसके बाद राइटर फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं।

रोहित शेट्टी और अजय देवगन अगले साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। रिपोर्ट के अनुसार गोलमाल एक्टर अजय देवगन ने कहा, रोहित और मैं फिल्म के लिए कमिट कर चुके हैं जैसा कि हमने पिछली फिल्म के दौरान कहा था, ये फन अनलिमिटेड है और मेरी पसंदीदा सीरीज़ है।

आपको बतातें चलें कि पिछली सीरीज़ को बाकी चार सीरीज़ से अलग बनाया गया था। पहली बार इस फ्रेंचाइज़ी में हॉरर कॉमेडी का कॉन्सेप्ट डाला गया था जिसमें तब्बू और परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में नज़र आई थीं। गोलमाल की तीसरी फिल्म 2010 में आई थी जिसके सात साल बाद गोलमाल की चौथी फिल्म गोलमाल अगैन आई थी। सात साल के लंबे के बाद रोहित शेट्टी ने वादा किया था कि गोलमाल की पांचवी फिल्म के लिए फैंस को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

आपको बता दें कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी इससे पहले भी ज़मीन, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटर्न, सिंघम, ओल द बेस्ट, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न और गोलमाल अगैन में भी काम कर चुके हैं। फैंस को अब गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतज़ार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!