Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
आम मुद्देउत्तराखण्डताज़ा खबरें

जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी सविन बंसल – मण्डी से तीनपानी तक सड़क पर हो रहे बेहताशा जल भराव से लोगों को मिली राहत

आकाश ज्ञान वाटिका, ३० नवम्बर, २०१९ शनिवार, हल्द्वानी (सूचना)। जन समस्याओं के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की मेहनत आखिर रंग लाई और मण्डी से तीनपानी तक सड़क पर हो रहे बेहताशा जल भराव से आखिरकार लोगों को राहत मिली और इस जल भराव से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क को भी नया जीवन मिला। पानी भराव को लेकर एनएचएआई की इस सड़क में बेशुमार गड्डे हो गए थे, जिसकी वजह से अनेंको लोगों को मौत हुई और लोगों का जीवन हलकान बन गया । कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी श्री बंसल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सिंचाई महकमें तथा एनएचएआई के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए नगर से अतिक्रमण हटाने, सफाई करने के आदेश दिए, वहीं सड़क के गड्डे न भरे जाने पर एनएचएआई के ठैकेदार पर ढेड़ करोड़ का जुर्माना भी लगाया। सड़क के गड्डों के भरने के लिए उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी प्रत्यूष सिंह और अधिशासी अभियंता लोनिवि हिम्मत सिंह रावत को अनुश्रवण अधिकारी बनाया।
मंडी से तीनपानी बाईपास के मध्य लालकुआं मुख्य नहर पर अतिक्रमण एवं कूडा एवं कचरा भराव से आये दिन पानी ओवरफ्लो होने के कारण सड़क में जलभराव होता था। वही जलभराव से सड़क भी टूटती थी, जनता की आये दिन शिकायत को गंम्भीरता लेते हुए जिलाधिकारी श्री बंसल ने विगत माह सड़क व नहर का संबधित अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया था। मौका मुआयान के दौरान श्री बंसल ने एनएच को सड़क ठीक कराने के साथ ही सिचाई विभाग के अधिकारियों को नहर पर से अतिक्रमण हटाने के साथ ही नहर के सफाई व मरमत कराने के निर्देश दिये थे। उन्होने कहा कि नहर से अतिक्रमण हटाने सफाई व अतिक्रमण हटाने में व्यय होने वाली धनराशि वे जिलायोजना अथवा न्याश से देंगे।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के द्वारा प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की सहायता से मंडी से तीनपानी तक लालकुआं नहर लगभग 1.5 किमी पर से अतिक्रमण हटाकर नहर की सफाई करते हुए चैम्बर बनाये गये साथ ही नहर के पुलियाओं के नीचे पानी की पाईप लाईन भी विस्थापित कराया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले पर भी कार्यवाही की गई। 1.5 किमी नहर सफाई दौरान अतिक्रमण हटाते हुये 14 दुकानों के छज्जे हटाये गये साथ ही तीन पुलियाओं व एक दर्जन दुकाने के आगे अतिक्रमण तोड़ते हुये सफाई हुेतु चैम्बर बनाये गये। जिसमें 2.39 लाख की धनराशि जिलाधिकारी द्वारा दी गई।
सिंचाई विभाग के द्वारा नहर की सफाई व मरमत के उपरान्त अब जलभराव नहीं होगा। एनएच द्वारा भी मंडी से तीनपानी तक सड़क की मरमत भी कर दी गई। जिलाधिकारी श्री बंसल के सकारात्मक प्रयास से अब क्षेत्रीय जनता व उस सड़क से गुजरने वाली जनता कोे आये दिन जलभराव व टूटी सड़क व धूल गन्दगी से निजात मिल गई। नहर मरमत सफाई व अतिक्रमण हटाने में नगर मजिस्टेªट प्रत्यूष सिंह, अधिशांसी अभियंता तरूण बंसल, सहायक अभिंयता अमित बंसल व नगर निगम व पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!